Punjab

11 साल के बच्चे से दुराचार के मामले में 2 लड़कियां हिरासत में; Video वायरल हुआ ताे खुला राज

अबोहर. पंजाब के फाजिल्का जिले के सीमावर्ती इलाके से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां 11 साल के एक लड़के के साथ तीन दिन तक दुराचार किया गया है। उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया तो उसी के आधार पर परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी है। फिलहाल पीड़ित बच्चा अस्पताल में उपचाराधीन है, परिजनों की शिकायत दर्ज करके जांच में जुटी स्थानीय पुलिस ने पुलिस ने इस मामले में 2 लड़कियों को हिरासत में लिया है।

मामला अबोहर के थाना खुईयां सरवर के इलाके में पड़ते एक गांव का है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक नन्हे बालक को दुराचार का शिकार होते देखा जा सकता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर घूमते-घूमते अचानक पीड़ित बच्चे के परिजनों के हाथ लग गया, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी।

बच्चे को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराने के साथ पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने दो लड़कियों को हिरासत में ले लिया है, जिन पर दुराचारियों के साथ मिलकर बच्चे को धमकी देने का भी आरोप है। इस मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी अरुण मुंडन ने बताया कि बच्चे के साथ दुराचार करने वाले लड़के भी नाबालिग हैं। हिरासत में लेने के बाद इनका मेडिकल कराया गया है। बहरहाल, आगे की जांच जारी है।

Show More

Related Articles

Back to top button