Himachal Pradesh

चंबा के ऐतिहासिक चौगान में खेल मंत्री यादविंदर गोमा ने फहराया राष्ट्र ध्वज

राजेन्द्र ठाकुर/चम्बा

75वें गणतंत्र दिवस पर आज चम्बा में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन ऐतिहासिक चौगान मैदान में किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम बतौर मुख्यातिथि पहुंचे आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंदर गोमा ने ध्वजारोहण किया, जिसके बाद परेड का निरीक्षण किया। फिर उन्होंने हिमाचल पुलिस, होमगार्ड जवानों, नेशनल कैडेट कोर (NCC) कैडेट्स और स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत मार्च पास्ट की सलामी ली।

अपने संबोधन में खेल मंत्री यादविंदर गोमा ने समस्त प्रदेश और जिलावासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। इसके बाद उन्होंने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश को न केवल देश में अपितु अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी पर्वतीय विकास का आदर्श माना जाता है।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने हाल ही में अपना एक वर्ष पूरा किया हैं और इस कार्यकाल में प्रदेश का अभूतपूर्व विकास हुआ है।

इस अवसर पर चम्बा जिला के एक दिव्यांग स्कूल के बच्चों के अलावा अन्य स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। अंत में खेल मंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया। इस मौके पर स्थानीय विधायक नीरज नैय्यर, पूर्व वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी पूर्व विधायक सुरेंद्र भारद्वाज , जिला कांग्रेस अध्यक्ष के अलावा जिला के स्वतंत्रता सेनानी तथा अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Back to top button