Himachal PradeshIndiaKnowledgeLatest NewsReligion

पंडित जवाहर लाल नैहरू मैडिकल कॉलेज में संस्कृतिक गौरव विषय पर भाषण प्रतियोगिता

चम्बा (राजेन्द्र ठाकुर). हिमाचल प्रदेश के चंबा स्थित पंडित जवाहरलाल नैहरू सरकारी मैडिकल कॉलेज में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के उपलक्ष्य पर संस्कृतिक गौरव विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 2019 के के एमबीबीएस बैच 120 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में अक्षित अटवाल ने प्रथम स्थान तो भाविका महाजन ने दूसरा स्थान हासिल किया।  रोहित नड्डा और मीनाक्षी तीसरे पायदान पर रहे। प्राचार्य डॉ. पंकज गुप्ता ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस मौके पर डॉ. अदिति चतुर्वेदी, डॉ. पूजा सहोत्रा और डॉ. संजय कश्यप ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।

भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग, स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग के माध्यम और दिशा-निर्देश में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता  मैडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. पंकज गुप्ता ने की। इस मौके पर डॉ. पंकज गुप्ता ने कहा कि भारत की भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए अपनी गहरी प्रशंसा और गर्व व्यक्त करने के लिए आपके सामने खड़ा हूं। भारत एक ऐसी भूमि है, जो हजारों वर्षों से सभ्यता का उद्गम स्थल रही है। परंपराओं, रीति-रिवाजों, भाषाओं और कलाओं के विविध चित्रपटों का घर है। हमारी सांस्कृतिक विरासत न केवल हमारे लिए अत्यधिक गौरव का स्रोत है, बल्कि यह हमारे महान राष्ट्र की एकता का भी एक वसीयतनामा है।

Show More

Related Articles

Back to top button