Latest News

स्कूल के Lunch Time में खेल रहे बच्चों पर गिरा 250 साल पुराना पीपल का पेड़, एक लड़की की मौत-10 से ज्यादा और घायल

चंडीगढ़. सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में शुक्रवार को एक बड़ी दुर्घटना घटी है। इस दुर्घटना में कॉन्वैंट स्कूल की एक छात्रा की मौत हो गई, वहीं 10 से ज्यादा विद्यार्थी घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ, जब स्कूल का लंच टाइम चल रहा था और बच्चे खेल रहे थे। अचानक स्कूल में स्थित पीपल का 250 साल पुराना पेड़ आन गिरा। पेड़ के नीचे दबकर घायल हुए बच्चों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

स्कूल में लंच टाइम में खेल रहे थे बच्चे, अचानक आन गिरा 200 साल पुराना पीपल का पेड़

दुर्घटना महानगर के सैक्टर-9 स्थित कार्मल कॉन्वैंट स्कूल का है। मृतक बच्ची की पहचान सैक्टर 43 की हिराक्षी के रूप में हुई है बताया जा रहा है कि शुक्रवार को करीब सवा 11 बजे जब स्कूल में लंच टाइम था तो काफी सारे बच्चे यहां स्थित एक बड़े से पेड़ के पास खेल रहे थे। अचानक यह पेड़ बच्चों के ऊपर आन गिरा और चीख-पुकार मच गई। इस घटना में 13-14 बच्चे घायल हुए बताए जा रहे हैं। इनमें से बहुत से बच्चों को जीएमएसएच-16 में भर्ती करवाया गया है। इनमें से कई की हालत ज्यादा गंभीर है। कुछ को PGIMER और कुछ को निजी अस्पतालों में भी ले जाया गया है।

स्कूल के Lunch Time में खेल रहे बच्चों पर गिरा 250 साल पुराना पीपल का पेड, एक छात्रा की मौत-10 से ज्यादा घायल

इस घटना का पता चलते ही बच्चों के परिजन स्कूल में पहुंचकर हंगामे पर उतर आए। उधर, पुलिस के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष प्रेम गर्ग और एरिया के पार्षद भी मौके पर पहुंचे हैं। उल्लेखनीय है कि स्कूल परिसर के भीतर जो पीपल का पेड़ गिरा है, वह 250 साल पुराना हैरिटेज ट्री है।

स्कूल के Lunch Time में खेल रहे बच्चों पर गिरा 250 साल पुराना पीपल का पेड़, एक लड़की की मौत-10 से ज्यादा और घायल

Show More

Related Articles

Back to top button