World

जापान में पूर्व PM शिंजो आबे का Murder, चुनावी रैली के बीच रिटायर्ड फौजी ने पीछे से मारी गोली; मोदी ने पूरे भारत की तरफ से जताया शोक

टोक्यो. जापान से एक बड़ी खबर आई है। यहां शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री (Former PM) शिंजो आबे (Shinzo Abe) का एक रिटायर्ड फौजी ने कत्ल कर दिया। वारदात उस वक्त की है, जब आबे नारा शहर में एक चुनावी जनसभा के मंच से भाषण दे रहे थे। अचानक उन पर पीछे से फायर कर दिया गया। घटना के तुरंत बाद जहां आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, वहीं घायल शिंजो आबे को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। वहां करीब 6 घंटे बाद पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। मोदी ने एक ट्वीट में लिखा है-भारत और जापान के रिश्तों और ग्लोबल पार्टनरशिप में आबे की अहम भूमिका रही है। आज पूरे भारत में शोक है। इस मुश्किल वक्त में हम पूरी ताकत के साथ अपने जापानी भाई-बहनों के साथ खड़े हैं।

जापान में पूर्व PM शिंजो आबे का Murder, चुनावी रैली के बीच रिटायर्ड फौजी ने पीछे से मारी गोली; मोदी ने पूरे भारत की तरफ से जताया शोक

घटना भारतीय मानक समय (IST) के अनुसार सुबह 8 बजे की है, जब जापान में साढ़े 11 बजे थे। जापानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 42 वर्षीय यामागामी तेत्सुया नामक एक शख्स पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की नीतियों से नाराज था। दरअसल, जापान में रविवार को उच्च सदन के चुनाव होने हैं। इसी अभियान के बीच सड़क पर एक छोटी सी सभा आयोजित की गई थी, जिसमें 100 के करीब लोग शामिल थे। जब 67 वर्षीय शिंजो आबे भाषण देने के लिए आए तो पीछे से यामागामी तेत्सुया ने गोली चला दी।

जापान में पूर्व PM शिंजो आबे का Murder, चुनावी रैली के बीच रिटायर्ड फौजी ने पीछे से मारी गोली; मोदी ने पूरे भारत की तरफ से जताया शोक

एक ओर फायरिंग की आवाज आई और दूसरी तरफ आबे जमीन पर गिर पड़े। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। पुलिस ने तुरंत प्रभाव से हमलावर यामागामी तेत्सुया को गिरफ्तार कर लिया। 2 गोली लगने के बाद गिर पड़े आबे को हैलिकॉप्टर से नारा मैडिकल यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां 6 घंटे तक डॉक्टर्स ने बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन बचा न सके। बताया जा रहा है कि इलाज के दौरान आबे को दिल का दौरा भी पड़ा। जापानी मीडिया के मुताबिक उसके पास से बरामद हैंडमेड गन किसी टीवी कैमरे की तरह दिखती है। बताया जा रहा है कि वह मैरीटाइम सैल्फ डिफैंस फोर्स का मैंबर था।

जापान में पूर्व PM शिंजो आबे का Murder, चुनावी रैली के बीच रिटायर्ड फौजी ने पीछे से मारी गोली; मोदी ने पूरे भारत की तरफ से जताया शोक

यह था शिंजो का राजनैतिक सफर

शिंजो लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) से जुड़े थे। उन्हें एक आक्रामक नेता माना जाता है। 2006-7 में वह प्रधानमंत्री रहे हैं। 2007 में आंत से जुड़ी बीमारी अल्सरट्रैटिव कोलाइटिस नामक आंत की बीमारी की वजह से शिंजो को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। इसके बाद 2012 से 2020 तक प्रधानमंत्री रहे। उनके नाम सबसे लंबे समय तक (9 साल) PM पद पर रहने का रिकॉर्ड है। इससे पहले यह रिकॉर्ड उनके चाचा इसाकु सैतो के नाम था। मोदी के साथ आबे के अच्छे संबंध रहे। उनकी गुजरात और बनारस यात्रा काफी चर्चित रही। 25 जनवरी 2021 को भारत ने आबे को पद्म विभूषण से सम्मानित किया था।

Show More

Related Articles

Back to top button