Delhi NCREntertainmentIndiaLatest NewsPoliticsPunjabViralWorld

VIDEO: क्या ISI की बोली बोल रहे हैं दिल्ली के CM; जानें क्या कहा BJP पंजाब अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने?

फिरोजपुर. ज्यों-ज्यों 2023 बीत रहा है और 2024 के लोकसभा चुनाव के दिन नजदीक आ रहे हैं, त्यों-त्यों राजनैतिक पार्टियों ने जोर लगाना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के अलावा प्रदेश के पूर्व खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी समेत राष्ट्रीय कार्यकारिणी और प्रदेश कार्यकारिणी के विभिन्न नेता फिरोजपुर में पहुंचे। यहां प्रैस कॉन्फ्रैंस के दौरान प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने पंजाब के मुद्दों पर बात की और दावा किया कि इन्हीं मुद्दों के दम पर पार्टी 2024 में पंजाब की राजनीति का इतिहास बदलेगी। इस दौरान अश्वनी शर्मा ने एक सवाल के जवाब में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भगवान केजरीवाल को सद्बुद्धि दें। शर्मा ने इतनी बात क्यों कही, जानने के लिए देखें ये VIDEO

असल में दो दिन पहले यानि रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अमृतसर में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) का कार्यालय खोले जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि यह और कुछ नहीं, बल्कि भगवा पार्टी द्वारा अपने राजनीतिक लाभ के एनसीबी कार्यालय का दुरुपयोग करने का प्रयास है।

ध्यान रहे, देश के गृहमंत्री अमित शाह ने बीते दिनों पंजाब के गुरदासपुर में एक कार्यक्रम में कहा कि मोदी सरकार देश को नशामुक्त बनाने और पंजाब से नशे के कारोबार को उखाड़ने की दिशा में काम कर रही है। इस समस्या से निपटने के लिए एक महीने के भीतर अमृतसर में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) का कार्यालय खोला जाएगा और इसके तुरंत बाद, भाजपा कार्यकर्ता हर गांव में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान शुरू करेंगे। बाद में उन्होंने ट्विटर पर भी इस बात की जानकारी दी तो उसे शेयर करते हुए केजरीवाल ने हिंदी में ट्वीट किया, ‘आप अमृतसर में एनसीबी का द़फ्तर खोल रहे हैं या भाजपा का? फिर एनसीबी गांव-गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं के जरिये कैसे काम कर सकती है? इसका मतलब आपको पंजाब के नशे से कोई लेना-देना नहीं। एनसीबी को इस्तेमाल करके भाजपा का प्रचार करना है। वैसे नशा तो आपकी और अकाली दल की सरकार के दौरान ही फैला था शाह साहिब?’।

अब जबकि तमाम राजनैतिक पार्टियों का नेतृत्व और पंजाब के आम लोग नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के कार्यालय का विरोध कर रहे अरविंद केजरीवाल पर पाकिस्तान की खुफिया एजैंसी आईएसआई की भाषा बोलने का आरोप लगा रहे हैं तो इसी संदर्भ में शब्द चक्र न्यूज की तरफ से फिरोजपुर पहुंचे भाजपा नेता अश्वनी शर्मा से सवाल किया था। इस सवाल के जवाब में शर्मा ने कहा-मैं सिर्फ इतना ही कहना चाहूंगा कि भगवान उनको (केजरीवाल को) सद्बुद्धि दें।

Show More

Related Articles

Back to top button