Himachal PradeshIndiaLatest News

धूमधाम से मनाया गया हिमाचल दिवस, चंबा के जिला स्तरीय कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष रहे चीफ गैस्ट

चम्बा (राजेन्द्र ठाकुर). पूरे हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ चंबा में भी प्रदेश का स्थापना दिवस शनिवार को बड़ी धूमधाम से मनाया गया। यहां ऐतिहासिक चंबा चौगान पर आयोजित जिला स्तरीय समारोह में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बतौर मुख्य अतिथि उपस्थिति दर्ज करवाई। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ ही पुलिस व होमगार्ड जवानों, एनसीसी कैडेट एनएसएस के स्वयंसेवियों के मार्च पास्ट की सलामी भी ली।

कुलदीप सिंह पठानिया ने अपने संबोधन में उपस्थित जनसमूह को हिमाचल दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने हिमाचल गठन के इतिहास पर भी प्रकाश डाला। कुलदीप सिंह पठानिया ने बबलू क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित भी किया।

 

समारोह के दौरान स्कूली छात्रों व सांस्कृतिक दलों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। समारोह में समारोह में पूर्व वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, उपायुक्त अपूर्व देवगन, एसपी अभिषेक यादव, पूर्व विधायक सुरेंद्र भारद्वाज पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष अमित भरमोरी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Back to top button