EntertainmentIndiaLatest NewsPoliticsPunjab

BJP नेता के मॉल में Spa Center में होती थी तन की सौदेबाजी; लोकसभा चुनाव में विरोधियों के हाथ लगी ‘बटेर’

जालंधर (पंकज सिब्बल). पंजाब के जालंधर में लोकसभा उपचुनाव के दौर में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लिए एक बुरी खबर है। यहां पार्टी से संबंध रखते एक नेता के शॉपिंग मॉल के एक हिस्से में पुलिस ने रेड की है, जो महानगर में खासा मशहूर है। ‘बाप बड़ा न भैया-सबसे बड़ा रुपैया…’ की कहावत को चरितार्थ करते हुए यहां तन की सौदेबाजी होती थी। एक शिकायत के बाद फिलहाल पुलिस ने यहां छापा मारकर देहव्यापार में कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया और आगे की छानबीन का क्रम जारी है।

बता दें कि मंगलवार को एक लड़की की तरफ से ब्लैकमेलिंग संबंधी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए जालंधर महानगर के थाना डिवीजन नंबर छह के इलाके में पड़ते चुनमुन मॉल में पुलिस ने छापा मारा था। पुलिस ने यहां ग्राउंड मॉल स्थित स्पा सैंटर से देह व्यापार के आरोप में 3 लड़कों और 6 लड़कियों को काबू किया था। हालांकि इस दौरान कई लड़कियां पुलिस को देख भागने की कोशिश करने लगी तो उन्हें पुलिस ने पूरी फूर्ति से काबू कर लिया। इसके बाद पुलिस इन लड़कियों को पीट-पीटकर थाने ले गई।

इस बारे में थाना छह के प्रभारी दविंदर कुमार ने बताया, ‘एक युवती ने उनके पास आकर दी शिकायत में बताया था कि करीब डेढ़ माह पहले मॉडल टाउन में वह काम करने के लिए आई थी। लड़की का आरोप है कि स्पा सैंटर में काम करने वाली महिला ने वहां पर मसाज करने आए एक शख्स के साथ पहले जबरन शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। फिर उस दौरान का वीडियो बनाकर उस पर आगे भी ऐसा ही करने के लिए दबाव बनाया जाने लग गया। इस लड़की के मुताबिक यहां सिमरन, शिवानी और तनवी उसे लगातार ब्लैकमेल कर रही थी। आखिर परेशान होकर उसने पुलिस की मदद लेने का मन बनाया। लड़की की इस शिकायत पर पुलिस ने चुनमुन मॉल में चल रहे स्पा सैंटर पर छापा मारा’।

उधर, इस मामले में खास बात यह भी है कि जिस मॉल में स्पा सैंटर की आड़ में तन की सौदेबाजी का यह गंदा धंधा चल रहा था, वह मॉल भारतीय जनता पार्टी के एक नेता का है, जिसे बीते वक्त में पार्टी विधानसभा चुनाव भी लड़वा चुकी है। हालांकि उस वक्त यह नेता चुनाव हार गया था। अब गंदे धंधे से भाजपा नेता का नाम जोड़कर विरोधियों ने इसे जालंधर लोकसभा चुनाव में मुद्दा बना डाला है। इसी के चलते राजनैतिक गलियारों में भाजपा की खासी आलोचना हो रही है।

 

Show More

Related Articles

Back to top button