IndiaLatest NewsPunjabWorld

अमेरिका सैटल करने के लिए युवक से ठगे 20 लाख और फिर खुद ऑस्ट्रेलिया सैटल हो गया; अब फिरोजपुर सिटी पुलिस ने की FIR दर्ज

आजाद नगर निवासी अनुज सचदेवा ने दिसंबर 2019 में दी थी पुलिस में शिकायत, जांच के बाद हुआ केस दर्ज

मनीष रोहिल्ला/फिरोजपुर सिटी

पंजाब में पिछले कुछ बरसों से फर्जी ट्रैवल एजैंटों की बाढ़ सी आई हुई है, जो बड़े ही आराम से किसी की भी जिंदगी की गाढ़ी कमाई को हजम कर जाते हैं। हाल ही में प्रदेश के सीमावर्ती शहर फिरोजपुर से सामने आया है। यहां के एक युवक को अमेरिका में सैटल करने के नाम पर एक फर्जी ट्रैवल एजैंट ने 20 लाख रुपए लिए और फिर उन पैसों से खुद ऑस्ट्रेलिया में सैटल हो गया। फिलहाल पीड़ित की शिकायत दर्ज करके फिरोजपुर सिटी थाने की पुलिस ने आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है।

फिरोजपुर सिटी के आजाद नगर निवासी अनुज सचदेवा ने बताया कि वह अमेरिका में जाकर सैटल होना चाहता था। इसके लिए उसने दिल्ली गेट इलाके में जूस शॉप चला रहे कांशी नगरी के निवासी विनोद कुमार से संपर्क किया, ट्रैवल एजैंसी का भी काम करता था। खास बात यह है कि अनुज सचदेवा ने यह शिकायत दिसंबर 2019 में दी थी।

पुलिस में दी शिकायत के मुताबिक अनुज सचदेवा से कथित ट्रैवल एजैंट विनोद कुमार ने कुल 30 लाख रुपए मांगे थे। उनमें से 20 लाख रुपए उसने एडवांस दे दिए, जबकि बाकी 10 लाख रुपए अमेरिका पहुंचने के बाद देने तय हुए थे। आरोप है कि 20 लाख रुपए लेने के बाद विनोद कुमार खुद ऑस्ट्रेलिया चला गया।

अब पीड़ित की शिकायत पर फिरोजपुर सिटी थाने की पुलिस ने आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है। इस मामले के बारे में थाना सिटी के एएसआई हरनेक सिंह ने बताया कि शिकायत की जांच में आरोप सही पाए जाने पर विनोद कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी और ट्रैवल प्रोफैशन रेगुलेशन एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

Show More

Related Articles

Back to top button