Science And Technology

Google Map ने दिखाया यमलोक का रास्ता, टूटे पुल से 20 फीट गहरे पानी में गिरा फॉलो कर रहा रिटायर्ड Navy अफसर; अब क्या?

Google Maps: जमाना तकनीक का है, मगर कुछ कमियां रह जाएं तो यही तकनीक मदद की बजाय मौत का सामान बन जाती है। हाल ही में ऐसी ही एक घटना सामने आई है। पता चला है कि बारिश में रास्ता नहीं सूझने की वजह से एक रिटायर्ड नेवी अफसर गूगल मैप्‍स (Google Maps) को फॉलो कर रहा था, लेकिन गूगल मैप ने उसे उसके घर की बजाय यमलोक का रास्ता दिखा दिया। अब मृतक का परिवार कंपनी को उसके किए की सजा देने की तैयारी में है। जानें आधी-अधूरी जानकारी, कैसे पड़ी जिंदगी पर भारी…

घटना एक साल पहले अमेरिका के नॉर्थ कॉरोलिना की है। इस बारे में एलिसिया नामक एक महिला ने बताया कि उनके पति फिलिप पैक्‍सन नौसेना से रिटायर होने के बाद मेडिकल उपकरण का बिजनेस किया करते थे। एक दिन उनकी और उनके मित्र की बेटी की बर्थ-डे पार्टी के बाद सब लोग खुशी-खुशी घर लौट आए, मगर किसी काम की वजह से फिलिप पैक्‍सन पीछे रह गए। बाद में लौटते वक्त बारिश हो रही होने की वजह से रास्ता दिखा नहीं दिया और उन्होंने गूगल मैप की मदद ली। यही मदद उनकी मौत की वजह बन गई।

एलिसिया की मानें तो गूगल मैप्‍स द्वारा सुझाए गए रास्ते में पड़ता एक पुल लगभग 2 साल पहले यानि 2020 में टूट चुका था, जबकि गूगल मैप्स ने उसे सही दिखाया। आखिर वहां कोई बैरिकेडिंग नहीं होने के चलते फिलिप पैक्‍सन अपनी गाड़ी के साथ करीब 20 फीट नीचे पानी में जा गिरे और उनकी मौत हो गई।

इतना ही नहीं, इस मामले में एलिसिया का आरोप है कि बहुत से गूगल मैप्‍स यूजर्स ने गूगल को पुल के टूटे होने की जानकारी भी दी, लेकिन बावजूद इसके गूगल की तरफ से इस मसले पर कोई गौर नहीं किया। अब उन्होंने कंपनी के खिलाफ कोर्ट में मुकद्दमा दायर किया है। हालांकि दूसरी ओर इस बारे में गूगल के प्रवक्‍ता का कहना है कि हमें पैक्‍सन परिवार से पूरी हमदर्दी है। हमारा उद्देश्‍य रास्‍तों की सही जानकारी देना है।

Show More

Related Articles

Back to top button