Big BreakingHimachal Pradeshहिंदी खबरें

मुख्यमंत्री के चम्बा प्रवास के दौरान 200 करोड़ से ज्यादा के 19 विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास

राजेन्द्र ठाकुर/चम्बा

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मंगलवार को चम्बा पहुंचे। जिले के दो दिवसीय प्रवास के दौरान आज मुख्यमंत्री ने चम्बा मुख्यालय से 19 विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन पर 200 करोड़ की लागत का अनुमान है। उन्होंने चम्बा मुख्यालय में चौगान नंबर 2 में एक जनसभा को भी सम्बोधित किया। इस मौके पर उनके साथ चम्बा सदर के विधायक नीरज नैय्यर के अलावा कांग्रेस के बहुत से नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

अपने चम्बा जिले के प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री सुक्खू मंगलवार को जैसे ही सुल्तानपुर स्थित हैलीपैड पर पहुंचे, स्थानीय प्रशासन और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से उनका स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 200 करोड़ से अधिक रुपए के 19  विकास कार्यों के उद्घाटन और शिलान्यास किए। इनमें प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-3 और अन्य योजनाओं के तहत 15 सड़कों के उन्नयन कार्य का भूमिपूजन भी शामिल था। उन्होंने नाबार्ड के अंतर्गत स्वीकृत योजना लाहल से कारू सड़क पुल सहित निर्माण का भूमिपूजन किया। मुख्यमत्री ने रावी नदी पर बने मैहला भनियार हुरेड पुल का उद्घाटन किया।

 

इसके अलावा भी मुख्यमंत्री ने जिले की जनता के कल्याण के लिए कई और घोषणाएं की। इनमें मल्टी कॉम्पलैक्स पार्किंग के लिए 5 करोड़ रुपए, लघु सचिवालय के लिए 5 करोड़ रुपए, इनडोर स्टेडियम के लिए 10 करोड रुपए, राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल के लिए 20 लाख रुपए देने का ऐलान किया गया।  हैलीपैड के लिए 13 करोड़ रुपए, साहो में मैदान के लिए 15 लाख रुपए देने का ऐलान किया। उदयपुर में आयुर्वैदिक डिस्पैंसरी की घोषणा की। साथ ही चूलारा और बखतपुर में प्राइमरी हैल्थ सैंटर के अलावा बहुत से स्कूलों को अपग्रेड करने की घोषणा भी मुख्यमंत्री ने की।

Show More

Related Articles

Back to top button