Himachal Pradeshहिंदी खबरें

सत्ता छिन जाने से बौखलाहट में है विपक्ष, चरणबद्ध तरीके से पूरी होंगी 10 गारंटियां: जितेंद्र मैहरा

राजेन्द्र ठाकुर/चम्बा

हिमाचल प्रदेश के फिश रिस्क फंड कमेटी के गैर सरकारी सदस्य जितेंद्र मैहरा ने कहा कि प्रदेश की जनता ने भाजपा को सत्ता से बाहर करके कांग्रेस पार्टी की नीतियों पर मुहर लगाते हुए कांग्रेस सरकार बनाई है। इस वर्ष यशस्वी मुख्यमंत्री ने अपना दूसरा बजट प्रस्तुत किया है, जो की काफी सराहनीय है। सुखविंदर सिंह एक कुशल राजनीतिज्ञ होने के साथ-साथ एक कुशल प्रशासक भी है, इसलिए प्रदेश की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए वो अपने मंत्रिमंडल व विधायकों के साथ साथ रणनीति बनाकर अच्छे प्रयास कर रहे हैं, लेकिन विपक्ष के कार्यकर्ता उनको असफल मुख्यमंत्री बताकर अपनी राजनीति चमकाने के फिराक में है।

उन्होंने कहा चम्बा में भी आए दिन सदर विधायक पर भी छिंटाकशी करके अपने आप को आम जनता का हितैषी बता रहे हैं। इसके साथ साथ मुख्यमंत्री व सदर विधायक के विरुद्ध अशोभनीय भाषा का प्रयोग करके आम लोगों को गुमराह भी कर रहे है। राजनीति में सत्ता के विरुद्ध एक सशक्त विपक्ष होना अति आवश्यक है। विपक्ष द्वारा विधानसभा मे सरकार का विरोध करना भी आवश्यक है, लेकिन गलियों और कूचों मे हो हल्ला करके मर्यादा का उलंघन करना बिलकुल अशोभनीय ही लगता है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के घोषणापत्र की 10 गारंटियां चरणबद्ध तरीके से कार्यान्वित होंगी। कांग्रेस पार्टी की कथनी में कोई अंतर नहीं। वैसे को पिछले कार्यकाल मे प्रदेश मे डबल इंजन की सरकार थी, तब युवाओं को पुलिस भर्ती पेपर लीक और पूर्व हमीरपुर कर्मचारी चयन आयोग में पेपर बेचने जैसी घटनाओं के अलावा क्या मिला, इसलिए विपक्ष को भी धैर्य का परिचय देना चाहिए, क्योंकि ये पब्लिक है ये सब जानती है।

Show More

Related Articles

Back to top button