Punjab

हिमान देबबर्मा बने नॉर्थ-ईस्ट स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन के प्रेजिडेंट; अर्चिता दत्ता संभालेंगी जनरल सेक्रेटरी की जिम्मेदारी

जालंधर. पंजाब के जालंधर में बीते दिन नॉर्थ-ईस्ट स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन जालंधर (NESOJ) ने अपनी आठवीं कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। हॉप्स लॉगेट में हुए इस आम चुनाव में संगठन के वर्ष 2023-24 के लिए विभिन्न छात्र नेताओं को जिम्मेदारियां दी गई हैं। इस प्रक्रिया में सभी आठ उत्तर-पूर्वी राज्यों के प्रतिनिधियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और अपने संगठन को नई बुलंदियों की तरफ ले जाने के लिए विभिन्न प्रतिनिधियों का चयन किया। इस दौरान हिमान देबबर्मा प्रेजिडेंट तो अर्चिता दत्ता संगठन की जनरल सेक्रेटरी के रूप में चुने गए।

इस बारे में जानकारी देते हुए संगठन के प्रवक्ता ने जोय भट्टाचार्जी ने बताया कि ‘अखंडता, समृद्धि और उत्कृष्टता’ के ध्येय वाक्य के साथ 2013 में जालंधर में विद्या अध्ययन कर रहे पूर्वोत्तर भारत के सभी आठ राज्यों के युवाओं को संगठित करते हुए नॉर्थ-ईस्ट स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन जालंधर (NESOJ) की स्थापना की गई थी। तभी से यह संगठन अपने क्षेत्र के युवा साथियों की एकता की अपनी वचनबद्धता को पूरी ईमानदारी से निभाता आ रहा है।

अब 16 अक्टूबर को संगठन के आठवें आम चुनाव हुए हैं। चुनाव प्रक्रिया के दौरान अध्यक्ष के रूप में नगानाओमी ज़िंगखाई के नेतृत्व में और थाइबा रेनाई और अभिनव तेनजिंग की सम्मानित सदस्यता वाली सक्षम नामांकन समिति द्वारा सावधानीपूर्वक पर्यवेक्षण किया गया।

जोय ने बताया कि नए प्रधान हिमान देबबर्मा ने अपने इस कार्यकाल के दौरान अधिक नवीन और बेहतर तरीके से दो मेगा इवेंट अर्थात् नॉर्थ ईस्ट स्पोर्ट्स मीट और नॉर्थ ईस्ट फिएस्टा आयोजित करने की अपनी गहरी इच्छा भी व्यक्त की है। इसके अलावा उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने के लिए संगठन के सभी उम्मीदवारों, राज्य अधिकारियों, स्वयंसेवकों और पूर्व कार्यकारी सदस्यों के प्रति अपना हार्दिक आभार व्यक्त किया।

जानें और किसको क्या जिम्मेदारी मिली…

वाइस प्रेजिडेंट: गेबी जेबिसो
सहायक महासचिव: स्तुति शर्मा
वित्त सचिव: बंगबेन शुखा
सहायक वित्त सचिव: ओरियान लामा तमांग
सांस्कृतिक सचिव: एलिसिया खारबुकी
सहायक सांस्कृतिक सचिव: राया देबबर्मा
सचिव: मुन्जोंग रोंगपी
सहायक खेल सचिव: नानू जेरांग
महिला सचिव: के. लालरामदीनपुई
मीडिया और प्रचार सचिव: यिरमेई ज़िमिक
साहित्यिक सचिव: सिल्विया मोइरांगथेम
सहायक साहित्यिक सचिव: वीएल रेम्रुअतपुई
सूचना और डेटाबेस सचिव: बिश्वनाथ शर्मा अरिबम
सहायक सूचना और डेटाबेस सचिव: चान्त्रे तोई

Show More

Related Articles

Back to top button