HaryanaIndiaKnowledgeLatest NewsReligion

River Flood: हरियाणा के पंचकूला में अचानक उफनी घग्गर; 50 फीट गहरे में बही फूल प्रवाहित आई महिला की कार, 1 घंटे में ऐसे बचाई गई जान

पंचकूला. मॉनसून की दस्तक के साथ ही रविवार को हरियाणा के पंचकूला से एक खौफनाक घटना सामने आई है। यहां से गुजरती घग्गर नदी में अचानक उफान आ गया और इस दौरान यहां फूल प्रवाहित करने आई एक महिला अपनी कार समेत नदी में बह चली। गनीमत रही कि आसपास मौजूद लोगों ने वक्त रहते महिला को बचा लिया। इसके बाद उसकी कार लगभग 50 फीट गहराई में बह गई। उधर, इसी के साथ नदी की बाढ़ पूरे विकराल रूप में है।

घटना की पीड़ित महिला पंचकूला के एमडीसी सैक्टर-5 की रहने वाली है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह यह महिला अपनी मां के साथ घग्गर नदी में फूल प्रवाहित करने पहुंची थी। एकाएक पानी का बहाव तेज हो गया। इसके चलते महिला कार के साथ ही नदी में बह चली। गनीमत रही कि गाड़ी एक पत्थर में फंस गई। देखते ही देखते नदी किनारे लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को भी सूचित किया। टीम ने मौके पर पहुंचकर रैस्क्यू शुरू किया तो सीढ़ी छोटी पड़ गई। इसके बाद आसपास के लोगों ने नगर निगम की गाड़ी से रस्सी निकाली और पिलर के साथ बांधकर उसके सहारे नदी में उतरे और महिला को बाहर निकाला। महिला के बचाव में करीब एक घंटे का समय लगा।

इस बारे में महिला की जान बचाने वाले विक्रम, अनिल और बबलू ने बताया कि महिला जैसे ही फूल प्रवाहित करके वापस आ रही थी। वैसे ही अचानक नदी में पानी का बहाव तेज हो गया। महिला ने गाड़ी को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन बहाव तेज होने के कारण वह सफल नहीं हुई। गाड़ी घग्गर पुल से 50 फीट नीचे चली गई। महिला को पंचकूला के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं नदी का बहाव विकराल रूप धारण किए हुए है। उधर, घटना की सूचना मिलने पर स्‍थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। क्रेन की मदद से गाड़ी को नदी से निकालने का प्रयास जारी है।

Show More

Related Articles

Back to top button