हिंदी खबरें

लोकसभा चुनाव के लिए 19 अप्रैल से कुल सात चरणों में होगी वोटिंग, नतीजे 4 जून को आएंगे

नई दिल्ली: देश के राजनैतिक माहौल में शनिवार को उस वक्त अचानक गर्माहट आ गई, जब राष्ट्रीय चुनाव आयोग ने 2024 के लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया। यह जानकारी शेयर करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए 19 अप्रैल से 1 जून तक कुल 7 चरणों में वोटिंग कराई जाएगी। इसके बाद मतगणना 4 जून को होगी।

पूरे कार्यक्रम को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए नीले बटन को दबाएं

चुनाव आयोग की घोषणा के अनुसार 19 अप्रैल को पहले चरण में देश के 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोटिंग होगी। दूसरे फेज में 26 अप्रैल को 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 89 सीटों पर, 7 मई को तीसरे फेज में 12 राज्यों की 94 सीटों पर, चौथे चरण में 13 मई को 10 राज्यों की 96 सीटों मतदान होगा। पांचवें चरण में 20 मई को 8 राज्यों की 49 सीटों पर, 25 मई को छठे चरण में 7 राज्यों की 57 सीटों पर तो 1 जून को सातवें और अंतिम चरण में 8 राज्यों की बाकी 57 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।
इसके लिए देश में इस बार 10 लाख से पोलिंग बूथों पर 96.8 करोड़ वोटर्स वोट डालेंगे। पुरुष मतदाताओं की संख्या 49.7 करोड़ है तो महिला-पुरुष और ट्रांसजैंडर को मिलाकर 21.5 करोड़ युवा वोटर्स शामिल हैं। इनमें से 1.8 करोड़ लोगों को पहली बार वोट करने का अधिकार मिला है।

चार राज्यों में विधानसभा चुनाव भी साथ ही

इस ऐलान के साथ मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि भारत में चुनाव एक पर्व और देश का गर्व है। इसके लिए आयोग की टीम दो साल से तैयारियों में जुटी थी। चुनाव आयुक्त ने बताया कि लोकसभा चुनाव के साथ 4 राज्यों आंध्र प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा के आम चुनाव के लिए भी वोट डाले जाएंगे। भी होंगे। आंध्र प्रदेश में 13 मई को चुनाव होंगे। सिक्किम और अरुणाचल में 19 अप्रैल को वोटिंग। ओडिशा में मतदान 13 मई से 4 चरणों में होंगे। हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड और उत्तर प्रदेश समेत 26 विधानसभाओं में उपचुनाव भी होंगे।

Show More

Related Articles

Back to top button