IndiaLatest NewsPolitics

पटना में पुलिस दौड़ा-दौड़ाकर पीटा BJP के सांसद-विधायकों को; लाठीचार्ज में जिला महामंत्री विजय कुमार सिंह की मौत

पटना. बिहार की राजधानी पटना में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने जमकर लाठियां बरसाई। इस दौरान कई लोग बुरी तरह घायल हो गए, वहीं जहानाबाद जिले के महामंत्री विजय कुमार सिंह की मौत हो गई। अब इस घटना के बाद बिहार ही नहीं, बल्कि देश की राजनीति में आक्रोश की भावना देखने को मिल रही है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा ट्वीट किया है कि भाजपा कार्यकर्ताओं पर पटना में हुई लाठीचार्ज राज्य सरकार की विफलता और बौखलाहट का नतीजा है।

 

दरअसल, प्रदेश में भ्रष्टाचार और वादाखिलाफी के मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को विधानसभा के घेराव का ऐलान किया था। इन लोगों ने गांधी मैदान से विधानसभा तक विरोध मार्च निकाला। इसे रोकने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से शहर में हजारों का पुलिस बल तैनात कर रखा था। मार्च में शामिल भाजपा नेता दोपहर 1 बजे के बाद जैसे ही गांधी मैदान से विधानसभा की ओर बढ़े, डाकबंगला चौराहे के पास पुलिस ने आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश की। इस दौरान दोनों के बीच झड़प की स्थिति बन गई। पुलिस ने भीड़ को रोकने के लिए न सिर्फ लाठीचार्ज किया, बल्कि प्रदर्शनकारियों पर पानी के बौछार से भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया। इस दौरान कई भाजपा सांसद, विधायक और कार्यकर्ता बुरी तरह घायल हो गए।

इनमें भाजपा के महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल को भी चोट आई, वहीं सिर पर लाठी लगने की वजह से जहानाबाद जिले के महामंत्री विजय कुमार सिंह भी बुरी तरह घायल हो गए। आनन-फानन विजय कुमार सिंह को तारा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टर ने जवाब दे दिया। इसके बाद बाद पीएमसीएच अस्पताल ले जाया गया तो वह उन्होंने दम तोड़ दिया। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राधा मोहन शर्मा ने मौत की पुष्टि की है। विजय कुमार सिंह साल 2013 से 2016 तक भाजपा के जिला उपाध्यक्ष थे। साल 2023 में उन्‍हें जिला महामंत्री बनाया गया था।

प्रशासन की सफाई और भाजपा नेतृत्व का विरोध

दूसरी ओर इस मसले पर पटना डीएम कार्यालय की ओर से बयान जारी कर कहा गया कि छज्जू बाग में सड़क किनारे एक शख्‍स बेहोश मिला। उसके शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है। उसे पटना मैडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इसी के साथ भाजपा नेतृत्व ने आलोचना शुरू कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा ट्वीट किया है कि भाजपा कार्यकर्ताओं पर पटना में हुई लाठीचार्ज राज्य सरकार की विफलता और बौखलाहट का नतीजा है। महागठबंधन की सरकार भ्रष्टाचार के किले को बचाने के लिए लोकतंत्र पर हमला कर रही है। जिस व्यक्ति पर चार्जशीट दायर हुई है, उसको बचाने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री अपनी नैतिकता तक भूल गए हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button