Latest NewsScience And TechnologyViralWorld

शॉर्ट-सर्किट ने ली 8 की जान; Night Club में अचानक लगी भीषण आग, कुछ झुलसकर तो कुछ दम घुटने से मरे

नोम पेन्ह. कंबोडिया की राजधानी नोम पेन्ह में एक नाइट क्लब में आग लगने से आठ लोगों की मौत हो गई। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार आग से झुलसकर मरने वाले पीड़ितों में 6 चीनी नागरिक और दो वियतनामी नागरिक शामिल हैं। नोम पेन्ह की लोकल पुलिस ने कहा कि नोम पेन्ह शहर के 6969 नाइट क्लब में शनिवार को स्थानीय समयानुसार शाम करीब 5 बजे आग लगने की सूचना मिली. पीड़ित पांच मंजिला इमारत की ऊपरी मंजिल पर फंसे हुए थे। अधिकारी आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं।

विदेशी समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, आग बुझाने में कई घंटे लग गए। पुलिस की तरफ से शुरुआती जांच में कहा गया है कि शॉर्ट-सर्किट के कारण आग लगी। आपदा प्रबंधन के राष्ट्रीय समिति के उपाध्यक्ष कुन किम के अनुसार कुछ पीड़ित जलकर मर गए, कुछ ऑक्सीजन की कमी के कारण मर गए और कुछ कैसिनो परिसर से बाहर निकले वाले रास्तों में फंसकर जल गए और मर गए। उपाध्यक्ष कुन किम ने यह भी कहा कि अधिकारियों ने कैसीनो के जटिल लेआउट और रैस्क्यू मशीनों की कमी को जिम्मेदार ठहराते हुए आग बुझाने में बहुत देर कर दी।

उधर, यह बात भी उल्लेखनीय है कि नोम पेन्ह में यह घटना पिछले साल दिसंबर में थाई-कंबोडियाई सीमा पर एक कैसीनो में आग लगने के बाद हुई है, जिसमें 26 लोग मारे गए थे। ग्रैंड डायमंड सिटी होटल कैसीनो में आग बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन समिति के अनुसार कंबोडिया में साल 2022 में देश भर में 454 आग दुर्घटनाएं दर्ज की गई, जिसमें 42 लोग मारे गए और 55 अन्य घायल हो गए।

Show More

Related Articles

Back to top button