IndiaLatest News

Honor Killing: अरमानों को ठेस पहुंची तो बेटी को आशिक समेत मारकर चंबल में फैंका; सवाल-मनमानी कर युवा क्यों कटवाते हैं नाक?

मुरैना. मध्य प्रदेश के मुरैना से प्रेमी जोड़े की हत्या की घटना सामने आई है। एक लड़की के घर वालों ने लड़की और उसके आशिक की गोली मारकर हत्या कर दी और इसके बाद दोनों की लाशों को चंबल नदी में फैंक दिया। मामले की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। इसी बीच पुलिस ने दोनों लाशों को तलाश में गोताखोरों को काम पर लगा दिया है। अब सवाल उठता हैं कि युवा अपनी मनमानी करके क्यों अपनी और अपने मां-बाप की नाक कटवाते हैं? क्या पैदा करके पालन-पोषण करने वाले, पढ़ाने-लिखाने वाले माता-पिता की भावनाओं की कोई कद्र नहीं होनी चाहिए? कानून अगर इंसानों के लिए है तो क्या उनके माता-पिता के अधिकारों की रक्षा के लिए कोई कानून नहीं होना चाहिए?

मामला मुरैना जिले के अंबाह थाना क्षेत्र में आते एक गांव का है। मिली जानकारी के अनुसार 18 वर्षीय शिवानी का साथ लगते गांव के 21 वर्षीय राधेश्याम उर्फ छोटू के साथ कनैक्शन चल रहा था। एक ही जाति से ताल्लुक रखने के बावजूद दोनों के परिवारों को यह रिश्ता नामंजूर था। कोई रास्ता न देख, दोनों घर से भाग गए। कुछ दिन बाद दोनों मिल भी गए।

नाराज चल रहे शिवानी के घर वालों ने उसे सजा देने के लिए अपने रिश्तेदारों को भी बुला लिया था। मौका पाकर शिवानी और राधेश्याम को गोली मार दी। इसके बाद रात में दोनों की लाशों को चंबल नदी में फैंक दिया। दूसरी ओर राधेश्याम के घर वालों को उसका कोई सुराग नहीं मिलने की वजह से शक होने लगा कि शिवानी के घर वालों ने दोनों को मार डाला है। इस बात को लेकर वो पुलिस थाने पहुंचे और इसकी शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने जब भी लड़की पक्ष से इस बारे में सवाल-जवाब किया, वो सब यह कहकर टाल देते थे कि पहले की तरह इस बार भी दोनों घर छोड़कर भाग गए हैं। काफी जांच-पड़ताल के बाद पुलिस को भी लड़की पक्ष वालों पर शक होने लगा। उन्होंने गांव के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि किसी ने भी दोनों को भागते हुए नहीं देखा है। यहां तक कि काफी समय से उन दोनों ने किसी से भी संपर्क नहीं किया है। इसके बाद पुलिस ने लड़की पक्ष को शक के बिनाह पर हिरासत में लिया और सख्ती से पूछताछ की। इसके बाद हार कर लड़की पक्ष ने अपना अपराध कबूल किया और उन्होंने ही पुलिस को बताया कि इस कांड में कुछ महिलाओं समेत उनके 15 रिश्तेदार भी शामिल थे।

Show More

Related Articles

Back to top button