Viral

OMG! 70 साल की दादी के प्यार में पागल हुआ आधी उम्र का लड़का, कर ली शादी

कहते हैं प्यार करने की कोई उम्र नहीं होती। ऐसा ही कुछ हुआ 35 साल के एक पाकिस्तानी लड़के के साथ, जिसे 70 साल की कनाडाई महिला से इतना प्यार हुआ कि दोनों ने शादी कर ली। अब इस अनोखी प्रेम कहानी की चर्चा सोशल मीडिया के जरिए पूरी दुनिया में हो रही है। नेटिजन्स भी इस बारे में बात कर रहे हैं।

डेली पाकिस्तान के मुताबिक, युवक का नाम नईम शहजाद है। लोग न सिर्फ उम्र के अंतर को लेकर उन पर ताने कस रहे हैं, बल्कि नईम पर सिर्फ पैसों के लिए बड़ी उम्र की महिला को अपना पार्टनर चुनने का आरोप भी लगा रहे हैं। कुछ लोग उन्हें ‘गोल्ड डिगर’ कहकर उनका मजाक उड़ा रहे हैं। इसी बीच नईम का एक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने बताया कि कैसे उनकी मुलाकात मैरी से हुई और उन्हें प्यार हो गया।

नईम ने कहा कि शुरुआत में दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त थे, लेकिन धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में बदल गई. साल 2012 में उनकी मुलाकात मैरी से फेसबुक पर हुई थी। तब नईम के रिश्तेदारों ने भी उम्र के अंतर को लेकर चिंता जताई थी, लेकिन वह कनाडाई महिला के प्यार में पागल था। नईम के मुताबिक, मरियम ने फेसबुक पर मुलाकात के तीन साल बाद उन्हें प्रपोज किया था। फिर 2017 में उन्होंने शादी कर ली।

बताया जा रहा है कि वीजा नहीं मिलने के कारण नईम मरियम के साथ कनाडा में नहीं रह सका। लेकिन अब मरियम को पाकिस्तान का वीजा मिल गया है। वह हाल ही में पाकिस्तान आई हैं और छह महीने तक यहां रहने की योजना बना रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मरियम अपनी पेंशन पर गुजारा करती हैं। वह समय-समय पर अपने पति की आर्थिक मदद भी करती रही हैं। यही वजह है कि लोग नईम को गोल्ड डिगर कहकर उसकी आलोचना कर रहे हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button