India

MP के Ex MLA ने दिल्ली में की फुकरापंती, BMW से कई वाहनों को मारी टक्कर; बिना शिकायत के FIR दर्ज की पुलिस ने

नई दिल्ली. बीते दिन पंजाब के मोहाली में हरियाणा का पूर्व विधायक (Ex MLA) फुकरापंती पर उतर आया था, वहीं दिल्ली से भी ऐसी ही एक खबर आई। यहां मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के एक और पूर्व विधायक की गुंडई देखने को मिली है। यहां इस शख्स ने BMW से कई वाहनों को चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। इस संबंध में दिल्ली पुलिस ने लापरवाही से गाड़ी चलाने के आरोप में FIR दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

MP के Ex MLA ने दिल्ली में की फुकरापंती, BMW से कई वाहनों को मारी टक्कर; बिना शिकायत के FIR दर्ज की पुलिस ने

घटना शनिवार देर रात करीब पौने 11 बजे गीता कॉलोनी फ्लाईओवर पर घटी है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक फ्लाईओवर पर बेकाबू हुई एक BMW ने आगे जा रही एक WagonR कार को पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद अनियंत्रित हुई WagonR ने आगे जा रही एक स्कूटी को टक्कर मार दी। इधर  BMW भी WagonR के बाद एक और कार Kia Seltos में जा टकराई। Kia Seltos भी आगे जा रही दूसरी कार से जा भिड़ी। दिल्ली पुलिस के DCP (नॉर्थ) सागर सिंह कलसी ने बताया कि WagonR कार के चालक और स्कूटी सवारों को अस्पताल में ले जाया गया तो मामूली खरोंच के चलते मरहम-पट्‌टी के बाद उन्हें तुरंत छुट्टी दे दी गई।

MP के Ex MLA ने दिल्ली में की फुकरापंती, BMW से कई वाहनों को मारी टक्कर; बिना शिकायत के FIR दर्ज की पुलिस ने

इस संबंध में कोतवाली पुलिस स्टेशन में रैश ड्राइविंग की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पता चला है कि लापरवाही से चलाई जा रही BMW गाड़ी को मध्य प्रदेश के सागर जिले के देवरी का पूर्व विधायक सुनील जैन चला रहा था। उसके साथ यहां विवेक विहार में रहने वाली बेटी भी साथ थी। रास्ता पता नहीं होने के कारण ड्राइवर पीछे की सीट पर बैठा हुआ था। हालांकि इस घटना के संबंध में किसी भी घायल ने कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है। फिर भी पुलिस ऐहतियातन कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Show More

Related Articles

Back to top button