HaryanaIndiaKnowledgeLatest NewsUttar Pradesh

फेरे लेने के बाद दूल्हे के साथ जाने से मुकरी दुल्हन, एक Cigarette बनी वजह…

पंजाबी में एक गाना है, ‘दारू ना पींदा होवे-जर्दा ना खांदा होवे, सूटा ना लांदा होवे-सिन्मे ना जांदा होवे। ऐहो जेहा टोल्दे परोणा माए मेरीए, जे तू मैनू च्हौंदी विहोऊणा माए मेरीए…’। इस गाने का वैवाहिक जीवन में बहुत बड़ा महत्व है। वैसे भी यह बात तो हर कोई जानता है कि Cigarette Smoking Is Injurious To Health, पर क्या कोई जानता है कि यह सेहत के अलावा रिश्तों के लिए भी हानिकारक हो सकती है। जी हां! बिलकुल हो सकती है। यकीन नहीं होता तो उत्तर प्रदेश से सामने आई एक घटना को ही देख लीजिए, जहां एक दुल्हन ने फेरों के तुरंत बाद बारात को वापस लौटा दिया।

मामला उन्नाव जिले के सदर तहसील क्षेत्र में आते एक गांव का है। यहां की एक युवती की शादी कानपुर के परमपुरवा में तय हुई थी। मंगलवार को घर में तैयारियां पूरी थी। सारे मेहमान आ चुके थे। घर-द्वार को रंग-बिरंगी लाइटों से सजा दिया गया था। रात करीब 10 बजे बारात आई। फेरों तक तमाम रस्में हो गई, लेकिन इसके बाद अचानक कुछ ऐसा हुआ, जिसने दो परिवारों को जुड़ते ही तोड़ दिया।

हुआ कुछ यूं कि दूल्हे ने मंडप के किनारे जाकर दोस्तों के साथ सिगरेट जला ली। इसी दौरान अचानक दुल्हन की नजर पड़ गई। होने वाले पति को सिगरेट पीता देख वह गुस्सा गई। उसने शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया। बुजुर्गों ने मसले को हल करने की कोशिश की, लेकिन दुल्हन विदाई के लिए एकदम राजी नहीं थी। उसने कहा, ‘एक नशेबाज लड़के के साथ मैं पूरी जिंदगी नहीं गुजार सकती हूं। मुझे नशा करने वाले लड़के पसंद नहीं हैं। मुझे पहले नहीं बताया कि मेरा होने वाला पति नशा करता है। आज सिगरेट पी रहा है, क्या पता कि वह शराब भी पीता हो। ऐसे इंसान के साथ मैं शादी नहीं करूंगी’।

इतना बोलकर एक लड़की ने अपनी बारात लौटा दी। इस मामले में समझौता हुआ कि दोनों पक्ष एक-दूसरे से लिए गए रुपए और गहने लौटा देंगे। ये सिलसिला रातभर चलता रहा, इसके बात बुधवार सुबह पुलिस पहुंची। दोनों पक्षों को बुलाकर पुलिस ने भी शादी कराने की कोशिश की, लेकिन दुल्हन नहीं मानी। कोतवाल अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने अब तक हुए खर्च का आपस में लेन-देन कर समझौता कर लिया। इसके बाद मामला शांत हो गया।

Show More

Related Articles

Back to top button