हिंदी खबरें

वोट के लिए कंडोम बांट रही राजनैतिक पार्टी, विरोधियों का सवाल-क्या वियाग्रा भी देंगे

Condom Politics, अमरावती. दक्षिणी भारत के राज्य आंध्र प्रदेश की राजनीति इन दिनों खासी चर्चा में है। हो भी क्यों न? यहां एक राजनैतिक पार्टी ने लोगों में कंडोम के पैकेट बांटने शुरू कर दिए। इस अटपटी राजनीति का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसे वायरल करते हुए विरोधियों ने इस पर सवाल भी उठाना शुरू कर दिया है। सबसे बड़ा सवाल है कि यह अभियान यहीं रुक जाएगा या लोगों को वियाग्रा भी बांटा जाएगा।

इस बात में कोई दो राय नहीं कि जब भी चुनावी दौर आता है, विभिन्न राजनैतिक दल वोटर्स को लुभाने के लिए मिक्सर, पंखे, लैपटॉप जैसे तरह-तरह के गिफ्ट्स बांटने लग जाते हैं। अब आंध्र प्रदेश में तेलुगु देशम पार्टी और वाईएसआर कांग्रेस कंडोम के पैकेट बांटे जाने की खबर आई है। लोकसभा चुनाव से पहले दोनों राजनैतिक पार्टियां घर-घर जाकर जनता को कंडोम का पैकेट बांट रही हैं। इस मुद्दे पर दोनों तरफ से एक-दूसरे की आलोचना भी की जा रही है।

आप इस घटनाक्रम को अंग्रेजी में भी पढ़ सकते हैं, यहां क्लिक करें

विवाद उस वक्त शुरू हुआ, जब वाईएसआर कांग्रेस ने एक्स पर अपने आधिकारिक  हैंडल पर एक वीडियो शेयर कर डाला। इसमें देखा जा सकता है कि कंडोम के पैकेट पर तेलुगू देशम पार्टी का नाम और निशान दोनों छपे हुए हैं। वीडियो शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा गया है, ‘क्या यह कंडोम के साथ बंद हो जाएगा या जनता को वियाग्रा वितरित करना भी शुरू कर देगा?’ उधर, इसके बाद टीडीपी ने भी एक वीडियो शेयर किया, जिसमें कंडोम के पैकेट पर वाईएसआर कांग्रेस का नाम और पार्टी के चुनावी निशान बने हुए हैं। टीडीपी ने पूछा है कि क्या जगन मोहन रेड्डी की वाईएसआर कांग्रेस इसी की बात कर रही थी।

Show More

Related Articles

Back to top button