बड़ी खबरराजनीतिवायरल न्यूजविश्व चक्र

आंधी में गिरी रैली की स्टेज; एक-दूसरे के पैरों तले कुचलकर 9 लोगों की मौत, देखें Viral Video

मैक्सिको के राज्य नुएवो लियोन में बुधवार शाम को एक राजनैतिक रैली के दौरान दुर्घटना में नौ लोगों की मौत हो गई। साथ ही कई अन्य घायल भी हुए हैं। हादसे की वजह एक कुदरती घटना बताई जा रही है। अचानक हवा का एक तेज झोंका आया और इसके चलते रैली का मंच ताश के पत्तों की तरह बिखर गया। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया के जरिये सामने आया है, जिसमें हादसे की भयावहता को साफ देखा जा सकता है। उधर, नुएवो लियोन के गवर्नर सैमुअल गार्सिया ने दुर्घटना का हवाला देते हुए लोगों को घरों के अंदर ही रहने की हिदायत दी है।

घटना उस वक्त की है, जब सैन पैड्रो गार्जा गार्सिया शहर में सिटीजन्स मूवमैंट पार्टी के एक राजनैतिक कार्यक्रम में सैकड़ों की तादाद में लोग जुटे थे। बता दें कि मैक्सिको में 2 जून को नई सरकार चुनी जानी है और इसके लिए देश में सभी राजनैतिक दल चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में सिटीजन मूवमैंट पार्टी की एक चुनावी रैली चल रही थी। पार्टी के प्रैसिडेंट पद के कैंडिडेट जॉर्ज अल्वारेज जनता को संबोधित कर रहे थे।

इसी दौरान अचानक तूफान आया और इससे पहले कि लोग बचाव कर पाते, रैली की स्टेज ही गिर गई। मिली जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना के बाद मची अफरा-तफरी में इधर-उधर भागते दूसरे लोगों के पैरों नीचे कुचले जाने से 9 की मौत हो गई, वहीं 50 से ज्यादा गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना की पुष्टि नुएवो लियोन के गवर्नर सैमुअल गार्सिया और राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ने की है और X की एक पोस्ट में मृतकों-घायलों के प्रति संवेदना जताई है।

पार्टी की चुनावी रैलियां स्थगित

हादसे के बाद एक ओर पार्टी ने अपनी चुनावी रैलियां स्थगित कर दी हैं, वहीं नुएवो लियोन के गवर्नर सैमुअल गार्सिया ने हादसे का वीडियो शेयर करते लोगों से खराब मौसम में घरों में ही रहने का आग्रह किया है। हालांकि हादसा होते ही रैली को संबोधित कर रहे राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जॉर्ज अल्वारेज मेनेज हादसे होते ही तुरंत अपनी जान बचाकर निकल गए, लेकिन मामूली रूप से ही सही घायल वह भी हुए हैं। बाद में उन्होंने अपने X हैंडल से बताया, ‘मैं ठीक हूं और दुर्घटना वाली जगह पर वापस जा रहा हूं। हमारे टीम मैंबर्स का अभी भी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है’।

Show More

Related Articles