Himachal PradeshPolitics

कांग्रेस के चीफ व्हिप केवल सिंह पठानिया का दावा-हिमाचल में चारों लोकसभा सीट और विधानसभा उपचुनाव जीतेगी पार्टी

राजेन्द्र ठाकुर/चम्बा

कांग्रेस हिमाचल प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर जीत का परचम लहराएगी। साथ ही विधानसभा के उपचुनाव मे भी सभी सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी भारी बहुमत से जीतेंगे। यह दावा चम्बा मे अपने अनौपचारिक दौरे के दौरान चम्बा स्थित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय में मीडिया से मुखातिब हो हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कही।

दरअसल, हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया सोमवार को अपने परिवार के साथ भरमौर उपमंडल के छतराड़ी स्थित शिवशक्ति माता मंदिर में भगवती जागरण में गए थे। वापसी पर कुछ देर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चम्बा के कार्यालय में विश्राम किया। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चम्बा के अध्यक्ष करतार सिंह ठाकुर और अन्य पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों को जी-जान से चुनावों मे जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पिछले दस सालों के कार्यकाल मे एनडीए सरकार ने देश का भरपूर आर्थिक शोषण किया है। बेरोजगारी अपने चरम पर है साथ ही महंगाई आसमान छू रही है, लेकिन प्रधानमंत्री राजनैतिक लाभ के लिए देश को धर्म के नाम पर बांट रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा और न्याय यात्रा ने उनकी रातों की नींद छीन ली है। कांग्रेस पार्टी का चुनावी घोषणापत्र सराहनीय है, क्योंकि इसमे युवाओं के लिए रोजगार और समाज के हर वर्ग के आर्थिक उत्थान का जिक्र किया गया है। वहीं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार ने अपने चुनावी घोषणापत्र की पांच गारंटियां पूर्ण की है। उन्होंने पिछले वर्ष प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा से निपटने के साथ-साथ प्रदेश के आर्थिक विकास की नई इबारत लिखी है। सुक्खू के कुशल नेतृत्व में हर वर्ग के समान विकास के लिए वचनबद्ध है।

ये कार्यकर्ता भी रहे उपस्थित

इस दौरान उनके साथ जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव महमूद अहमद, जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्य्क्ष हरदीप सिंह भटियानी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चम्बा के महासचिव दीपक कुमार, मत्स्य रिस्क फंड कमेटी के गैर सरकारी सदस्य जितेंद्र मैहरा, कांग्रेस सेवादल के ब्लॉक अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा उर्फ राजू, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चम्बा के सचिव देवराज शर्मा, सचिव अनिल मैहरा, सचिव राकेश महाजन, सचिव बलदेव राज धीमान, पूर्व प्रधान कमल किशोर, सचिव प्रवीण कुमार, सचिव पवन कुमार, संजय सरारिया, कुलदीप कुमार सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Back to top button