धर्म चक्र

श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ पर शहीदों के शहर में कानूनी लड़ाई लड़ने वालों ने कराया श्री सुंदरकांड का पाठ

शब्द चक्र न्यूज/फिरोजपुर

श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में भगवान श्री रामलला की प्राणपतिष्ठा को लेकर सनातनियों में इतनी खुशी है कि अब इस भव्य समारोह की पहली वर्षगांठ पर जगह-जगह आयोजन हो रहे हैं। लोग अपने-अपने अंदाज में इस उत्सव को मना रहे हैं। इसी कड़ी में भारत-पाकिस्तान की सरहद पर बसे शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के अमर बलिदान के साक्षी फिरोजपुर महानगर में भी श्री रामयाण जी के पंचम सोपान श्री सुंदरकांड का पाठ का आयोजन हुआ। डिस्ट्रिक्ट कोर्ट कॉम्पलैक्स में इस उत्सव का आयोजन जिला बार एसोसिएशन की तरफ से किया गया।

कानूनी लड़ाई लड़ने वाले वकीलों के इस भव्य धार्मिक आयोजन में जिला सैशन जज वरिंद्र अग्रवाल, नवल कुमार, केवल कृष्ण, हरदीप सिंह, राजविंदर कौर, सभी एडिशनल जिला एवं सैशन जजों और वकीलों ने ईश्वर का आशीर्वाद ग्रहण किया। श्री सुंदरकांड का पाठ केदार बद्रीनाथ उत्तराखंड रामायणी सभा द्वारा किया गया। पाठ का गुणगान पंडित अश्विनी शर्मा दीपक जोशी अशोक गर्ग और उनकी मंडली के मेंबर्स की तरफ से किया गया।

श्री सुंदरकांड के पाठ के विश्राम के उपरांत सभी के लिए लंगर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जसदीप सिंह कंबोज, सुखजीत सिंह छिन्ना जनरल सैक्रेटरी, एडवोकेट बसंत लाल मल्होत्रा, मनोहर लाल चुघ, वीसी पुरी, पंडित सतीश कुमार, पृथ्वी पुग्गल, अश्वनी धींगड़ा, नवीन पुरी, अविनाश गुप्ता, साहिल गुप्ता, रोहित अरोड़ा, उज्ज्वल श्रीवास्तव, अभय बत्रा, अनिल अग्रवाल, पीटर भट्टी, श्याम सुंदर मोंगा, विनोद हांडा, मनिद्र वोहरा, रिटायर्ड तहसीलदार अर्शदीप सिंह, विजय बहल, जसमेल सिंह लाड्डी गहरी, बार एसोसिएशन के वकील, सरकारी वकील साहिबान, कोर्ट स्टाफ, क्लर्क-टाइपिस्ट एसोसिएशन के मैंबर्स और मुंशी भी हाजिर रहे।

Show More

Related Articles

Back to top button