Religion

Ram Setu Controvercy: रिलीज से पहले ही विवाद में आई अक्षय कुमार की ‘राम सेतु’, सुब्रमण्यम स्वामी ने कही FIR और देश निकाले की बात

मुंबई. Akshay Kumar Controvercy: विमल पान मसाला के विज्ञापन के बाद फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार एक और विवाद में आ गए हैं। इस बार मसला फिल्म का है, जो भारतभूमि की आन-बान और शान से जुड़ा हुआ है। अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म ‘राम सेतु’ भी रीलीज से पहले ही खटाई में (Ram Setu Controvercy) पड़ गई। बीते दिनों फिल्म का पोस्टर रीलीज करने के बाद अक्षय कुमार और जैकलीन फर्नांडीस खासे ट्रॉल हुए थे, वहीं अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता सुब्रमण्यम स्वामी के निशाने पर आ गए। नेता ने अभिनेता के खिलाफ न सिर्फ FIR दर्ज कराने की बात कही है, बल्कि देश से निकाले जाने की धमकी भी दी है।

अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म राम सेतु (Akshay Kumar’s Upcoming Movie Ram Setu) को लेकर सुब्रमण्यम स्वामी का आरोप है कि इसमें राम सेतु को लेकर गलत तथ्य दिखाए जा रहे हैं। ध्यान रहे, हाल ही में फिल्म राम सेतु का एक पोस्टर रिलीज हुआ था। इसे देख सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार को खूब ट्रॉल किया गया था। इस पोस्टर में अक्षय गुफा नुमा एक जगह पर खड़े हैं और अपने हाथ में मशाल लिए कुछ देखने की कोशिश कर रहे हैं। उनके साथ खड़ी जैकलीन के हाथ में भी टॉर्च थी। यूजर्स ने एक साथ टॉर्च और मशाल देखकर दोनों कलाकारों को खूब ट्रॉल किया था।

राम सेतु में अक्षय एक आर्कियोलॉजिस्ट का रोल प्ले कर रहे हैं, जो भारत और श्रीलंका के बीच बने राम सेतु की सच्चाई पता लगाने पर काम कर रहा है। फिल्म की शूटिंग मुंबई के अलावा उत्तर प्रदेश में अयोध्या और कई अलग-अलग लोकेशंस पर की गई है। फिल्म की शूटिंग मुंबई से शुरू हुई, लेकिन इसका महूर्त शॉट अयोध्या में लिया गया गया था।

अक्षय के अलावा फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरूचा भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म अभिषेक शर्मा के निर्देशन में बन रही है। जिसके प्रोड्यूसर विक्रम मल्होत्रा और अरुणा भाटिया हैं। डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी फिल्म के क्रिएटिव प्रोड्यूसर हैं। इस साल इनीशियल रिलीज डेट 24 अक्टूबर 2022 है।

शनिवार को उन्होंने दो ट्वीट करके फिल्म के मेकर्स और अक्षय कुमार पर केस करने की बात कही है। स्वामी ने कहा है कि अगर अक्षय कुमार विदेशी नागरिक हैं तो हम उनकी गिरफ्तारी और उन्हें देश से बेदखल करने के लिए कह सकते हैं। भाजपा नेता स्वामी ने पहले ट्वीट में लिखा, ‘मैं अक्षय कुमार और उनकी कर्मा मीडिया के खिलाफ केस दर्ज करवाने वाला हूं। उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म राम सेतु को गलत तरीके से पेश किया है। उनकी इस फिल्म से राम सेतु की छवि को नुकसान पहुंचा है। मेरे वकील सत्य सभरवाल केस का ड्राफ्ट फाइनल कर चुके हैं।’

Show More

Related Articles

Back to top button