ज्ञान चक्रहिम चक्र

मिलेनियम बीएड कॉलेज में प्रशिक्षुओं को सर्टिफिकेट बांटे गए

राजेन्द्र ठाकुर/चंबा

चंबा के मिलेनियम बीएड कॉलेज में गुरुवार को प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें एनुअल स्टेटस ऑफ एजुकेशन रिपोर्ट द्वारा सितंबर 2022 में करवाए गए सर्वे, जिसमें चंबा के मिलेनियम बीएड कॉलेज के 50 प्रशिक्षुओं ने बुनियादी शिक्षा पर एक सर्वे किया था, की रिपोर्ट आ चुकी है। इस उपलक्ष्य में विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बुनियादी शिक्षा पर जोर देना, विद्यार्थियों को रुचि के अनुरूप शिक्षा देना और विद्यार्थियों के बौद्धिक स्तर की जांच करना था। इस संस्था ने विद्यार्थियों को इस सर्वे से अवगत करवाया और ग्रामीण आधार पर स्कूलों में शिक्षा का स्तर जानने के लिए इस सर्वे का मुख्य योगदान रहा है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Hacklink