राजनीतिहिम चक्र

कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य ने पांगी-भरमौर को बताया अपना घर; प्रचार करने आए CM सुक्खू ने लिया भोले बाबा का आशीर्वाद

राजेन्द्र ठाकुर/चम्बा

लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां अब और भी तेज होने लग गई हैं। एक ओर भारतीय जनता पार्टी का पाला मजबूत होने के दावे किए जा रहे हैं, वहीं कांग्रेस भी इस रण को जीतने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही। पार्टी आलाकमान ने विभिन्न हस्तियों को मैदान में उतारना शुरू कर दिया है। इसी बीच गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंडी सीट के प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह के लिए भरमौर और पांगी में प्रचार किया। इस दौरान विक्रमादित्य सिंह ने भी मंडी लोकसभा हलके में आते जनजातिय क्षेत्र भरमौर और पांगी को अपने घर जैसा बताया और जीत जाने पर यहां के विकास के लिए काम करने का दावा किया।

आज मुख्यमंत्री सुक्खू जब भरमौर पहुंचे तो वहां समर्थकों उनका भरपूर स्वागत किया। उनके साथ मंडी लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह के अलावा, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, ललित ठाकुर और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे। यहां पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने सबसे पहले भरमौर चौरासी में स्तिथ प्राचीन शिव मंदिर में माथा टेककर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। इसके बाद करीब दो घंटे तक चली चुनावी रैली में मुख्यमंत्री ने प्रदेश में विपक्ष में बैठे भाजपा नेतृत्व को कोसा। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए मौजूदा लोक निर्माण मंत्री और मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी विक्रमादित्य के लिए वोट की अपील की।

उतराला रोड के साथ सुरंग के निर्माण का वादा

इस दौरान विक्रमादित्य सिंह ने भरमौर की जनता को विश्वास दिलाते हुए कहा कि सर्वप्रथम उतराला से बनने वाली सड़क के साथ सुरंग का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री ने खर्चों के प्रावधान के साथ टैंडर भी लगा दिए हैं। जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि भरमौर-पागी में जो विकास हुआ है, वह कांग्रेस और उनके स्वर्गीय पिता वीरभद्र सिंह की देन है। मैं अपने पिता के आदर्श पर चलूंगा। पांगी और भरमौर मेरे अपने घर जैसा है और मैं यहां जो भी काम होगा, दिल लगाकर करूंगा, लेकिन उसके लिए जनता को मेरा साथ देना होगा। मुझे विजयी बनाकर संसद भेजना होगा।

Show More

Related Articles

Back to top button
Hacklinkholiganbet
holiganbet
holiganbet
Jojobet giriş
Jojobet giriş
Jojobet giriş
casibom giriş
casibom giriş
casibom giriş
xbet
xbet
xbet
marsbahis
tarafbet
marsbahis giriş
tarafbet giriş
extrabet
extrabet giriş
deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu veren siteler
https://www.oceancityboardwalkhotels.com/
https://guvenilir-secilmis-liste.com/
adana escort
Betpas
Vaycasino Güncel Giriş
Vaycasino
Tarafbet güncel giriş
Tarafbet
Marsbahis
Marsbahis güncel giriş