हिम चक्र

पर्यटकों को खूब लुभा रहा डलहौजी; किसान आंदोलन की परेशानियों के बावजूद करेलनु वैली पहुंच ले रहे स्नोफाल का मजा

राजेन्द्र ठाकुर/चम्बा

पर्यटन नगरी डलहौजी में हुए ताजा हिमपात का खूब लुत्फ उठा रहे हैं। पर्यटक यहां बर्फ में अठखेलियां कर रहे हैं। डलहौजी में पर्यटकों की आमद लगातार जारी है। हालांकि किसान आंदोलन की वजह से यहां पयर्टन व्यसाय पर भी काफी असर पड़ा है, फिर भी काफी संख्या में पर्यटक डलहौजी में बर्फ में मौज मस्ती करने पहुंच रहे हैं। इन्हें बर्फ में खूब मस्ती करते देखा जा सकता है।

डलहौजी की करेलनु वैली के स्नो प्वाइंट पर देश के विभिन्न राज्यों से आए पर्यटकों ने एक-दूसरे पर बर्फ के गोले दागकर मनोरंजन किया, बल्कि इन लम्हों को अपने कैमरों में भी कैद किया। इस दौरान छत्तीसगढ़ से आई आरती गोयल और प्रीति ने कहा कि उन्होंने डलहौजी के बारे में बहुत सुना था। वो पहली बार यहां घूमने आई हैं। डलहौजी बहुत ही खूबसूरत है और बर्फबारी के बाद ऐसा लग रहा है, जैसे जन्नत में आ गए हैं।

उन्होंने कहा कि हम भारतीय स्विट्जरलैंड जैसे दूसरे देशों में घूमने जाते है, किन्तु इसके उलट हमें यह समझने की जरूरत है कि हमारा देश वहां से कहीं ज्यादा खूबसूरत है। डलहौजी तो वाकयी जन्नत का टुकड़ा है। लोगों को कहीं और भटकने की बजाय, एक बार डलहौजी जरूर आना चाहिए। इसी तरह स्थानीय निवासी मन्नत कौर ने कहा कि हर साल की तरह इस बार भी बर्फबारी में बहुत मजा आ रहा है। देखने बिल्कुल स्विट्जरलैंड की तरह लग रहा है, सबको डलहौजी जरूर आना चाहिए।

Show More

Related Articles

Back to top button
Hacklinkholiganbet
holiganbet
holiganbet
Jojobet giriş
Jojobet giriş
Jojobet giriş
casibom giriş
casibom giriş
casibom giriş
xbet
xbet
xbet
marsbahis
tarafbet
marsbahis giriş
tarafbet giriş
extrabet
extrabet giriş
deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu veren siteler
https://www.oceancityboardwalkhotels.com/
https://guvenilir-secilmis-liste.com/
adana escort
Betpas
Vaycasino Güncel Giriş
Vaycasino
Tarafbet güncel giriş
Tarafbet
Marsbahis
Marsbahis güncel giriş