हरिभूमि

महिला पर देवरानी ने किया घर में घुसकर चाकू से हमला; अपने कपड़े फाड़ जेठ को फंसाने की भी दी धमकी

बरवाला. हिसार जिले के बरवाला में एक महिला पर उसकी देवरानी ने घर में घुसकर चाकू से हमला कर दिया। इतना ही नहीं, बाद में अपने कपड़े अपने आप फाड़कर जेठ को झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दी है। इस संबंध में स्थानीय पुलिस ने केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। दूसरी ओर आरोप यह भी है कि हमला करने की आरोपी महिला अनैतिक काम भी करती है और उसकी इन हरकतों से पूरा मोहल्ला परेशान है।

पुलिस को दी शिकायत में बरवाला के वार्ड-1 में रहने वाली महिला अन्नू ने बताया कि 8 जुलाई शाम साढ़े 6 बजे पति मजदूरी करने गया हुआ था और बच्चे ट्यूशन पढ़ने गए हुए थे। इसी के चलते वह घर पर अकेली थी। इसी बीच उसकी देवरानी सीमा गाली-गलौज करते हुए घर के अंदर आ घुसी। आते ही मुंह पर थप्पड़ मारा और फिर अपने हाथ में लिए चाकू से हमला कर दिया। बचाव में अन्नू ने अपना हाथ उठाया तो चाकू हथेली पर लगा। घायल अन्नू ने बचाओ-बचाओ का शोर मचाया तो उसकी बहन काली देवी पत्नी राकेश बीच-बचाव में आई। बताया जा रहा है कि सीमा ने काली देवी के साथ भी मारपीट की। सीमा ने 9 महीने की गर्भवती काली के पेट पर भी लात मारी। इसके बाद जब घायल अन्नू और उसकी बहन काली की चीखें सुनकर आस-पड़ोस के लोग इकट्ठा हुए तो उन्होंने आकर जान बचाई। सास कृष्णा उसे उसके घर पर छोड़कर आई।

आरोप है कि बाद में सीमा फिर से घर में घुस आई। वह इस बार भी न सिर्फ ऊंची आवाज में गंदी-गंदी गालियां निकाल रही थी, बल्कि अब तो उसने अपने कपड़े भी फाड़ लिये थे। उसने जान से मरवा देने की धमकी दी, वहीं कहा, ‘मेरी ऊपर तक पहुंच है, तुम्हारे मर्द को झूठे मुकद्दमे में फंसवा दूंगी’।

बताया जा रहा है कि जब घर में दोबारा विवाद हुआ तो घायल अन्नू का पति काम से लौट चुका था और उसे (अन्नू) को अस्पताल ले जाने की तैयारी में था। बड़ी मुश्किल से यहां पड़ोसियों के हस्तक्षेप की वजह से फिर से जान बची। जैसे-तैसे घायल महिला अन्नू को बरवाला के सरकारी अस्पताल में करवाया। वहां से उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई है, वहीं फिलहाल उसकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Hacklinkholiganbet
holiganbet
holiganbet
Jojobet giriş
Jojobet giriş
Jojobet giriş
casibom giriş
casibom giriş
casibom giriş
xbet
xbet
xbet
marsbahis
tarafbet
marsbahis giriş
tarafbet giriş
extrabet
extrabet giriş
didim escort
deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu veren siteler
https://www.oceancityboardwalkhotels.com/
https://guvenilir-secilmis-liste.com/
adana escort
Betpas
Vaycasino Güncel Giriş
Vaycasino
Tarafbet güncel giriş
Tarafbet
Marsbahis
Marsbahis güncel giriş