राजनीतिहिम चक्र

BJP नेता जय सिंह की सुक्खू सरकार को नसीहत-एक साल का जश्न मनाने से पहले जनता को उपलब्धियां जरूर बताएं

राजेन्द्र ठाकुर/चंबा

अनुसूचित जाति एवं जन जाति विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष एवं वर्तमान समय में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य अधिवक्ता जय सिंह ने एक साल के जश्न को लेकर प्रदेश सरकार व चंबा सदर के विधायक पर खूब निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के एक साल के कार्यकाल के दौरान नए कार्य होना तो दूर भाजपा सरकार के समय से चल रहे विकास कार्य भी ठप पड़ गए हैं। प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने सतह में आने के लिए लोगों को कई तरह के सब्जबाग दिखाए, उनके साथ कई तरह के वादे किए थे, लेकिन आज दिन तक सरकार ने जनता के साथ किया वादा पूरा नहीं किया है।

उन्होंने सदर विधायक को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकार 11 दिसंबर को धर्मशाला में एक वर्ष का जश्न मनाने जा रही है। चंबा सदर के विधायक भी इस जश्न में शामिल होने जा रहे हैं। लेकिन विधायक साहब जश्न में शामिल होने से पहले चंबा विधानसभा क्षेत्र की अवाम को बताएं कि उन्होंने एक वर्ष में चंबा विधानसभा क्षेत्र में क्या-क्या उपलब्धियां की हैं। कौन कौन से विकास कार्य चंबा विस क्षेत्र में एक वर्ष के दौरान हुए हैं। इन सभी विकास कार्यों का ब्योरा चंबा की जनता विधायक से जानना चाहती है।

चंबा में पत्रकारों को संबोधित करते हुए जय सिंह ने कहा कि कांग्रेसी विधायक का एक वर्ष का कार्यकाल पूरी तरह असफल रहा है। इस दौरान कोई विकास कार्य चंबा में नहीं हुए हैं। जहां पर भाजपा विकास कार्य छोड़ गई थी, उससे आगे कोई भी विकास कार्य नहीं हो पाया है। उल्टा भाजपा ने जो कार्य किए थे, उन्हें भी बंद करवा दिया है। भाजपा की ओर से बच्चों की सुविधा के लिए जो स्कूल खोले थे, लोगों की सुविधा के लिए जो कार्यालय खोले थे, उन्हें भी बंद कर दिया है। शिक्षकों के बिना चल रहे स्कूलों में बच्चों का भविष्य अंधकार में जा रहा है। मत्स्य विभाग में पद रिक्त पड़े हैं। उद्यान विभाग में उपनिदेशक का पद खाली है। कृषि विभाग में एसएमएस के सभी पद लगभग खाली हैं। ड्रग इंस्पेक्टर का पद खाली है। नए नगर परिषद चंबा में ईओ का पद खाली है। विकास खंड में वीडियो का पद खाली है। बिजली बोर्ड सहित विभागों में कई पद खाली चल रहे हैं। चंबा में आज तक कितने लोगों को 300 यूनिट बिजली फ्री मिली है। कितनी महिलाओं को 1500 की राशि मिली है। यह सब तरह की जानकारी चंबा की जनता जानना चाहती है। ऐसे में विधायक जश्न में जाने से पहले जनता को यह सब जानकारी सांझा करें।

Show More

Related Articles

Back to top button
Hacklinkholiganbet
holiganbet
holiganbet
Jojobet giriş
Jojobet giriş
Jojobet giriş
casibom giriş
casibom giriş
casibom giriş
xbet
xbet
xbet
marsbahis
tarafbet
marsbahis giriş
tarafbet giriş
extrabet
extrabet giriş
didim escort
deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu veren siteler
https://www.oceancityboardwalkhotels.com/
https://guvenilir-secilmis-liste.com/
adana escort
Betpas
Vaycasino Güncel Giriş
Vaycasino
Tarafbet güncel giriş
Tarafbet
Marsbahis
Marsbahis güncel giriş