हिम चक्र

भरमौर में कमीशनिंग के बाद हैलीकॉप्टर से पांगी पहुंची 55 EVMs; DC रेपसवाल बोले-सुरक्षा पर प्रशासन का पूरा ध्यान

राजेन्द्र ठाकुर/चम्बा

लोकसभा चुनाव 2024 के अंतिम चरण की तैयारियों के बीच शनिवार को प्रशासन ने उपमंडल पांगी के लिए इलैक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें (EVMs) पहुंचा दी हैं। इससे पहले इस मशीनों की कमीशनिंग भरमौर में की गई है। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने दी है। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र भरमौर से संबंधित पांगी उपमंडल में कुल 39 मतदान केंद्र हैं, जहां के लिए कुल 55 इलैक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें सुरक्षित पहुंच दी गई हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पांगी उपमंडल के 39 मतदान केंद्रों के लिए 16 अतिरिक्त मशीनें भेजी गई हैं। कुल मशीनों की संख्या के बराबर बीयूसीयू और वीवीपैट इकाइयां भी पूर्णतया सुरक्षित तरीके से भेजी गई हैं। मशीनों को शनिवार सुबह भरमौर स्थित स्ट्राॅन्ग रूम से सड़क मार्ग द्वारा जिला मुख्यालय के सुल्तानपुर हैलीपैड तक पहुंचाया गया। वहां से एक बड़े हैलीकॉप्टर की सहायता से पांगी उपमंडल मुख्यालय किलाड़ ले जाया गया। भारतीय निर्वाचन आयोग के द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करते हुए मशीनों को तहसीलदार कार्यालय में बनाए गए स्ट्राॅन्ग रूम में सुरक्षित पहुंचा दिया गया है।

Show More

Related Articles

Back to top button