Knowledge

डेढ़ साल की बच्ची का VIDEO देखकर हर कोई कहेगा OMG!, India Book ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ अनाया का नाम

कोरबा (छत्तीसगढ़). दुनिया उतनी ही नहीं होती, जितना कि हम जानते हैं। इसी के चलते जब हमारी कल्पना के परे किसी चीज से हमारा पाला पड़ता है तो हमारी जुबान से Oh My God (OMG)-हे मेरे भगवान! के अलावा कुछ नहीं निकलता। इन दिनों देश के आदिवासी बाहुल राज्य छत्तीसगढ़ की एक छोटी सी बच्ची भी खासी प्रशंशा की पात्र बनी हुई है। इस लड़की की उम्र महज डेढ़ साल है और डेढ़ साल की जिस उम्र में बच्चे ठीक से बोल भी नहीं पाते, उस उम्र में इस बेटी हिंदी-अंग्रेजी की सारी वर्णमाला, दिनों के नाम से लेकर छोटी-छोटी राइम्स (Rhymes) तक सब बोल लेती है। इसी के चलते अनाया का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्डस में दर्ज हो गया है।

मूल रूप से छत्तीसगढ़ कोरबा के मुक्ता हरदीबाजार इलाके के रहने वाले रुद्र सिंह राठौर इन दिनों में मुंबई में SBI बैंक में चीफ मैनेजर हैं। रुद्र की पत्नी ममता राठौर पेशे से टीचर हैं। दोनों की डेढ़ साल की बेटी अनाया है, जिसने कमाल कर रखा है। खास बात ये है अनाया जल्द ही चीजों को समझने और सीखने लग गई। डेढ़ साल की इतनी छोटी सी उम्र में अनाया ABCD, महीनों के नाम, दिनों के नाम, जानवरों के नाम बोल लेती है और समझ लेती है। इसके अलावा वह हिंदी वर्णमाला को भी समझ लेती है। 25 तरह के जानवरों के साउंड्स भी निकाल लेती है, वहीं मैथ्स के भी नंबर्स के साथ-साथ और भी कई चीजों के बारे में उसे पता है। बच्चों की कविताएं रेन-रेन गो अवे, ट्विंकल-ट्विंकल लिटिल स्टार और अन्य भी बोल लेती है।

डेढ़ साल की बच्ची की Knowledge देखकर हर कोई कहेगा OMG!, India Book ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ अनाया का नाम

ममता ने बताया कि अनाया जब एक साल की हुई तो उन्हें पता चला कि वह काफी चीजों को जल्दी समझ लेती है। उन्होंने उसे पहले टीवी पर चलने वाले कार्टून, राइम्स वगैरह नहीं देखने देते थे। थोड़ा-बहुत वह देखती थी तो उसी से उसे काफी-कुछ पता चलने लगा था। इसके बाद समझ आया और उन्होंने खेल-खेल में उसे ये सब बताना शुरू कर दिया, जिसे उसने काफी जल्दी सीख लिया है।

बकौल ममता, हम अनाया को फोर्स नहीं करते। वह खेलती रहती है, तभी हम उसे इन सब जरूरी बातों को बताते हैं। उसी से उसने काफी कुछ सीखा है। इन दिनों अनाया टेबल सीख रही है। बॉर्डी पार्ट्स के बारे में भी उसे पता है। ममता ने बताया कि हमें जब ये लगा कि हमारी बच्ची काफी जल्दी सब चीजों को पिक कर रही है तो हमने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड वालों से संपर्क किया था। इसके बाद उन्होंने अनाया का वीडियो देखा। फिर उसका नाम दर्ज किया गया है।

डेढ़ साल की बच्ची की Knowledge देखकर हर कोई कहेगा OMG!, India Book ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ अनाया का नाम

अनाया के पिता रुद्र कहते हैं कि हर बच्चा बचपन से स्पेशल होता है। जरूरत है तो उसे पहचानने की। अनाया के केस में भी ऐसा हुआ था। उसने एक साल में ही सब जानना शुरू कर दिया था। हमे बाकी के बच्चों के लिए यही संदेश देंगे कि हर बच्चा बचपन से ही कुछ ना कुछ जानना और समझना चाहता है। जरूरत है तो उसे पॉलिस करने की। हमें ये तो अभी नहीं पता है कि अनाया बड़े होकर क्या बनेगी। पर हम चाहेंगे कि ये आगे जाकर देश का और प्रदेश का नाम रोशन करे।

Show More

Related Articles

Back to top button