Himachal PradeshIndiaKnowledgeLatest NewsWorld

चंबा का ये टीचर अमेरिकी दूतावास में भी बिखेर चुका है शब्दों का जादू; अब मिला ‘काव्य-कोकिला’ सम्मान

राजेन्द्र ठाकुर/चंबा

हिमाचल प्रदेश के चंबा से आते साहित्यकार फिरोज कुमार को विश्व साहित्य सेवा ट्रस्ट ने काव्य कोकिला साहित्य सम्मान से नवाजा है। उनकी रचनाएं काव्य कोकिला सांझा शिक्षक साहित्य संग्रह में प्रकाशित हुई हैं। यह अपने आप में बड़ी बात है, वहीं पेशे से इस शिक्षक इस शख्स के हुनर की जितनी तारीफ की जाए कम है। इससे पहले यह अमेरिकी दूतावास तक भी अपने शब्द चयन का जादू बिखेर चुके हैं।

दरअसल, इन दिनों राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नगाली में सेवारत शिक्षक फिरोज कुमार रोज़ एक प्रसिद्ध शिक्षाविद, साहित्यकार होने के साथ-साथ मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं। फ़िरोज़ कुमार रोज हैं और शिक्षा की लौ फैला रहे हैं। उनके शिक्षा और समाजसेवा में किए गए कार्यों को देखते हुए बहुत सी संस्थाएं उन्हें सम्मानित कर चुकी हैं।

गज़ल लिखने के शौकीन शिक्षक फ़िरोज़ का कॅरियर काउंसिलिंग के क्षेत्र में भी काफी नाम है। शिक्षक फ़िरोज़ को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हाल ही में संयुक्त राज्य अमेरिका दूतावास द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त पूर्व में फ़िरोज़ कुमार रोज़ ने ‘आपकी कॅरियर योजना’ (वर्ष 2016) और ‘सुपर पावर स्टार्ट’ ( वर्ष 2021) नामक पुस्तकें भी लिखी हैं। इनमें युवाओं के लिए सफलता के बेहतरीन सूत्र संजोय गए हैं। अब शीघ्र ही प्रकाशित होने जा रहे काव्य कोकिला सांझा शिक्षक साहित्य संग्रह में इनकी रचनाएं पाठकों को पढ़ने को मिलने वाली हैं।

इस पुस्तक का संपादन राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त अध्यापक युद्धवीर टंडन कर रहे हैं। उप संपादक के रूप में शाम अजनबी भूमिका निभा रहे हैं। इस बाबत जानकारी प्रदान करते हुए संपादक युद्धवीर टंडन ने बताया कि पुस्तक का प्रकाशन निखिल पब्लिशर और डिस्ट्रीब्यूटर आगरा द्वारा किया जा रहा है। इसमें चंबा जिले के 23 वर्ष पूरे प्रदेश के 25 रचनाकार शामिल हैं।

फिरोज कुमार रोज का बतौर रचनाकार इस पुस्तक में बहुत ही सकारात्मक व सराहनीय योगदान रहा है। काव्य कोकिला सम्मान से अलंकृत होने पर शिक्षक फ़िरोज़ कुमार रोज़ ने खुशी जाहिर करते हुए इसका श्रेय ईश्वर अपने परिवार और गुरुजनों को दिया।

Show More

Related Articles

Back to top button