EntertainmentKnowledgeLatest NewsReligionWorld

क्या अजीब अंधविश्वास है ये? America में मेयर जैसे पढ़े-लिखे इंसान ने मगरमच्छ से की शादी; होश उड़ जाएंगे वजह जानकर

मैक्सिको. मैक्सिको से एक हैरान करने वाली खबर आई है। सैन पेड्रो हुआमेलुला शहर के मेयर विक्टर ह्यूगो सोसा ने एक पारंपरिक समारोह में एक मादा मगरमच्छ से शादी की है। एक पुरानी परंपरा के मुताबिक, ऐसा करने से किस्मत अच्छी होती है। क्या विडम्बना है कि भारत या दूसरे एशियाई देशों में इस तरह की घटना को अंधविश्वास बताया जाता है और अब उत्तर अमेरिका के मैक्सिको जैसे विकसित देश में इस तरह की हरकत। यह वाकयी अजीब है।

दरअसल, चोंटल और हुआवे स्वदेशी समूहों के बीच शांति के लिए यह विवाह अनुष्ठान पिछले 230 वर्षों से किया जा रहा है। मेयर जो चोंटल राजा का प्रतीक है, वह मगरमच्छ से विवाह करता है। मगरमच्छ को स्थानीय इतिहास में राजकुमारी लड़की के तौर पर देखा जाता है। ऐसे में यह अपने आप में दो संस्कृतियों के मिलन का प्रतीक है। एक इतिहासकार जैमे जराटे के अनुसार यह विवाह दोनों पक्षों को धरती माता के साथ जोड़ता है। इसके जरिये सर्वशक्तिमान से बारिश, बीज के अंकुरण, उन सभी चीजों के लिए प्रार्थना किया जाता है, जो चोंटल आदमी के लिए शांति और सद्भाव का प्रतीक हैं। विवाह समारोह से समुदायों को पृथ्वी से जुड़ने और बारिश, फसल के अंकुरण और सद्भाव के लिए आशीर्वाद मिलता है।

उधर, यह बात भी उल्लेखनीय है कि ऐसा वैवाहिक समारोह अपने आप में एक रोमांचकारी अनुभव है। बताया जाता है कि समारोह से पहले मगरमच्छ को नृत्य के लिए लोगों के घरों में ले जाया जाता है। मगरमच्छ को पोशाक पहनाया जाता है और सुरक्षा के लिए उसके मुंह को बांध दिया जाता है। शादी टाउन हॉल में होती है, जहां एक स्थानीय मछुआरा अच्छी मछली पकड़ने और समृद्धि की आशा व्यक्त करता है। अंत में मेयर अपनी मगरमच्छ दुल्हन के साथ डांस करता है और यह कार्यक्रम संस्कृतियों के मिलन का जश्न मनाता है, जिससे लोगों में खुशी आती है।

अब सैन पेड्रो हुआमेलुला शहर के मेयर विक्टर ह्यूगो सोसा ने इस परम्परा को निभाया है। अनुष्ठान के दौरान मेयर सोसा ने कहा, ‘मैं जिम्मेदारी स्वीकार करता हूं, क्योंकि हम एक-दूसरे से प्यार करते हैं। आप प्यार के बिना शादी नहीं कर सकते, मैं राजकुमारी लड़की से शादी के लिए तैयार हूं’। समारोह का समापन मेयर द्वारा मगरमच्छ को चुंबन करने के साथ हुआ।

Show More

Related Articles

Back to top button