ज्ञान चक्रहिम चक्र

पंडित जवाहर लाल नैहरू मैडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर्स ने जाना सफेद कोट का मोल

राजेन्द्र ठाकुर/चम्बा

पंडित जवाहर लाल नैहरू सरकारी मैडिकल कॉलेज चम्बा के दरबार हॉल में सोमवार को एमबीबीएस के 2024-25 बैच का व्हाइट कोट समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पंकज गुप्ता ने ट्रेनी डॉक्टरों को सफेद कोट पहनाया और कहा कि सफेद कोट पहनकर आपने पीड़ित मानवता की जरूरतों के लिए अपना जीवन समर्पित करने के लिए चुना है। सफेद कोट आपको पहचान, आत्मविश्वास और सशक्तिकरण और सम्मान देता है। लेकिन निश्चित रूप से यह आपको और अधिक चुनौतीयां और जिम्मेदारियां देगा।

अपने संबोधन में प्राचार्य डॉ. पंकज गुप्ता ने कहा कि चिकित्सा एक महान पेशा है और इसके लिए कड़ी मेहनत, समर्पण प्रतिबद्धता, करुणा और सहानुभूति की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि परिसर के साथ-साथ परिसर के बाहर भी अनुशासन बनाएं रखें। जब भी कोई प्रशिक्षु रैगिंग की घटना का सामना करता है तो उसे तुरन्त प्राचार्य या एंटी रैगिंग कमेटी के किसी भी सदस्य को रिपोर्ट करना चाहिए। इस मैडिकल कॉलेज में रैगिंग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उधर, इस कार्यक्रम में डॉ. प्रदीप सिंह, डॉ. जावेद मुल्ला, डॉ. बिमला, डॉ. श्रीधर राव, डॉ. माणिक सहगल, डॉ. आदित्य कश्यप, डॉ. बलरीत, डॉ. अमित, डॉ. पूजा, डॉ. श्वेता, डॉ. डेजी, डॉ. रणदीप मान, डॉ. सुनील और स्टूडैंट सैक्शन से गजन सिंह के अलावा तमाम डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी भी मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Back to top button