बड़ी खबरभरत चक्र

मैडिकल कॉलेज में 50 Beds की CCU का शिलान्यास; PM मोदी ने वर्चुअली की शिरकत; लोगों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

राजेन्द्र ठाकुर/चम्बा

हिमाचल प्रदेश के चम्बा स्थित पंडित जवाहर लाल नैहरू गवर्नमैंट मैडिकल कॉलेज से मंगलवार को एक मंगलकारी खबर आई है। हालांकि इसका परिणाम अभी देखने को नहीं मिलेगा। आज सरोल स्थित मैडिकल कॉलेज के कैंपस में 50 Beds की कैपेसिटी के साथ क्रिटिकल केयर यूनिट (CCU) के निर्माण के लिए नींव रखी गई है। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली शिरकत की। इस अवसर पर प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि CCU में काम शुरू होने के बाद क्षेत्र के गंभीर रूप से बीमार और घायल लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। उम्मीद है कि इसे निर्धारित समय सीमा के भीतर सुचारू कर लिया जाएगा।

शिलान्यास समारोह में स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि आकांक्षी जिला चंबा एवं प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों में सुदृढ़ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिहाज से अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी है। चूंकि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का संबंध हिमाचल प्रदेश से है। ऐसे में सभी अतिरिक्त स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्रदेश को उनसे काफी उम्मीदें हैं।

इससे पहले पठानिया और अन्य मेहमानों का कॉलेज के प्रिंसिपल पंकज गुप्ता ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज, चम्बा सदर के विधायक नीरज नैय्यर, डॉ. हंसराज, डॉ. जनक राज, डीएस ठाकुर और पूर्व विधायक पवन नैय्यर के अलावा नगर परिषद अध्यक्ष नीलम नैय्यर, जिला परिषद अध्यक्ष डॉ. नीलम कुमारी, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. विपिन ठाकुर व विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Back to top button