हिम चक्र

Minjar Mela 2024 : ऐतिहासिक मेले में स्पीकर पठानिया ने सपत्निक बढ़ाई दूसरी सांस्कृतिक संध्या की शोभा

चंबा (राजेन्द्र ठाकुर): ऐतिहासिक मिंजर मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। शाम करीब साढ़े आठ बजे वह अपनी धर्मपत्नी नीना सहित सांस्कृतिक संध्या में शामिल हुए।

मेला कमेटी ने किया सम्मानित

यहां पधारने पर उपायुक्त एवं अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला कमेटी मुकेश रेपसवाल ने कुलदीप सिंह पठानिया का विधिवत स्वागत किया। उन्हें शॉल और टोपी पहनाई, वहीं स्थानीय विधायक नीरज नैय्यर ने स्मृति चिह्न भेंट किया। इस अवसर पर कुलदीप सिंह पठानिया की पत्नी नीना को स्वागत विधायक नैय्यर की पत्नी भारती नैय्यर ने शॉल और टोपी पहनाकर किया। अंत में कार्यक्रम में विधायक नीरज नैय्यर और उनकी पत्नी भारती को उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने शॉल और टोपी पहनाई।

Show More

Related Articles

Back to top button