वायरल न्यूज

Vinod Kambli Life : कभी सचिन तेंदुलकर से भी अच्छे बल्लेबाज रहे कांबली, अब हो चुकी ऐसी हालत

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो यह समझाने के लिए काफी है कि जिंदगी में हर दिन एक जैसा नहीं रहता। वीडियो दिग्गज क्रिकेटर्स में शुमार रहे विनोद कांबली का है। एक वक्त था, जब विनोद कांबली के नाम का सिक्का चलता था। क्रिकेट के मैदान में वह सचिन तेंदुलकर से भी बेहतरीन खिलाड़ी साबित हुए थे, लेकिन अब जिंदगी की पिच पर वह लड़खड़ाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली को कैसे खड़ा होने के लिए भी दूसरों का सहारा लेना पड़ रहा है। दरअसल, इन दिनों विनोद गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं।

वीडियो को इंस्‍टाग्राम पर नरेंद्र नामक एक यूजर ने शेयर किया है। वीडियो के कैप्‍शन में लिखा गया है, ‘बीते कुछ वर्षों में स्वास्थ्य संबंधी और कुछ निजी जीवन की समस्याओं से जूझ रहे पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली अपने संघर्ष के बारे में खुलकर बात कर रहे हैं। हट प्रॉब्लम्स और डिप्रैशन की वजह से उन्हें कई बार अस्पताल की यात्रा करनी पड़ी। मुझे आशा है कि वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे’।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Narendra Gupta (@narendra.g333)

तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली कहीं जाने के लिए सड़क किनारे एक मोटरसाइकल के सहारे खड़े होते हैं, लेकिन एकाएक वह लड़खड़ा जाते हैं। आसपास मौजूद लोग तुरंत उन्‍हें सहारा देते हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button