घूमती सूचनाएंज्ञान चक्रभरत चक्र

Habit Results Death: भोपाल जाने के लिए ट्रेन के इंतजार में खड़ी थी महिला, अचानक ऐसे कट गया यमलोक का टिकट

नई दिल्ली. राजधानी के नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यह हादसा आदत जैसी मानवीय चूक की वजह से हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां एक महिला ट्रेन के इंतजार में खड़ी थी। अचानक जैसे हर किसी की आदत होती है कि पास स्थित बिजली के पोल या किसी दीवार वगैरह का सहारा ले लेते हैं, इस महिला ने भी बिजली के खंभे को हाथ लगा दिया। फिर क्या था? देखते ही देखते सीधे यमलोक का टिकट कट गया। बहरहाल, महिला की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाने के साथ ही रेलवे और दिल्ली पुलिस की स्थानीय इकाई आगे की कार्रवाई में जुटी हुई हैं।

मृतक महिला की पहचान दिल्ली के प्रीत विहार इलाके की रहने वाली साक्षी आहूजा के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार को वह मध्य प्रदेश के भोपाल जाने के लिए यहां नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी। नई दिल्ली-भोपाल शताब्दी ट्रेन के इंतजार में प्लेटफार्म पर खड़ी इस महिला ने अचानक पास ही स्थित बिजली के खंभे का सहारा ले लिया, जिस दौरान करंट लगने की वजह से वह धड़ाम से जमीन पर गिर पड़ी।

पता चलते मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को तुरंत लेडी हार्डिंग अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने महिला का शव पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। साथ ही FSL की टीम ने हादसे की जगह पहुंचकर जांच की है। सूत्रों के मुताबिक शुरुआती जांच में पुलिस मान रही है कि महिला ने पानी में जाने से बचने के लिए खंभा पकड़कर उसके सहारे आगे निकलने की कोशिश की और इसी बीच उसे करंट लग गया। फिलहाल आकस्मिक मृत्यु के संबंध में कार्रवाई करते हुए पुलिस आगे की जांच-पड़ताल में जुटी है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Hacklinkholiganbet
holiganbet
holiganbet
Jojobet giriş
Jojobet giriş
Jojobet giriş
casibom giriş
casibom giriş
casibom giriş
xbet
xbet
xbet
marsbahis
tarafbet
marsbahis giriş
tarafbet giriş
extrabet
extrabet giriş
didim escort
deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu veren siteler
https://www.oceancityboardwalkhotels.com/
https://guvenilir-secilmis-liste.com/
adana escort
Betpas
Vaycasino Güncel Giriş
Vaycasino
Tarafbet güncel giriş
Tarafbet
Marsbahis
Marsbahis güncel giriş