बड़ी खबरवायरल न्यूज

लाज-शर्म को खूंटी पर टांगकर भूला दरोगा; मंदिर में चल रहे प्रोग्राम में महिलाओं के बीच सिर्फ चड्डी में आया नजर

उत्तर प्रदेश पुलिस एक बार फिर शर्मसार होती नजर आई, जब एक दरोगा लाज-शर्म को खूंटी पर टांगकर भूल गया। अगर यह याद रही होती तो शायद बहन-बेंटियों के बीच इस तरह सिर्फ चड्डी-चड्डी में नहीं बैठा होता। लोगों को कानून का पाठ पढ़ाने वाले दरोगा का खुद कानून को ताक पर रखने की घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इसके बाद इस हरकत के लिए उसकी जमकर आलोचना हो रही है। बता दें कि इससे पहले यूपी पुलिस कई बार शर्मसार हो चुकी है। कभी पुलिस पर फर्जी एनकाउंटर के आरोप लगते हैं तो कभी बल्ब चुरा रहे सिपाही कैमरे में कैद हो जाते हैं। दिसंबर 2023 में कानपुर में एक एसएचओ का महिला हैल्प डैस्क पर गमछा-बनियान में बैठे होने का वीडियो वायरल हुआ था। अब नए वीडियो में तो दरोगा पहले से वाले से भी कहीं ज्यादा बेशर्म निकला। न तो बनियान ही पहना और न चड्डी के ऊपर तौलिया वगैरह ही लपेटा। डूबकर मर जाना चाहिए ऐसे पुलिस वाले को।

मंदिर में चल रहा था प्रोग्राम

ताजा वाकया उन्नाव का है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक जगह कई महिलाएं एकत्रित हैं। आवाज से पता चल रहा है कि यहां कोई धार्मिक अनुष्ठान हो रहा है। इसी कार्यक्रम में महिलाएं भी शामिल होने के लिए एकत्रित हुई थी। इन महिलाओं से कुछ ही दूरी पर एक दरोगा लगभग नग्न हालत में बैठा दिखाई दिया। बताया गया है कि दरोगा अपनी चौकी में बैठा था। जिस जगह ये चौकी बनाई गई, वहां एक मंदिर भी है और इसी मंदिर में कोई कार्यक्रम हो रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद उन्नाव पुलिस ने जांच के आदेश दिए हैं।

सोशल मीडिया पर पड़ रही गालियां

उधर, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ तो लोग दरोगा जी के व्यवहार में सवाल उठाने लगे। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि शर्मनाक जितनी निंदा की जाए कम है, महिलाओं को चाहिए कि उसी जगह इस वर्दी वाले की अच्छे से खातिरदारी कर दें। एक अन्य ने लिखा कि इसी हालत में इनका जुलूस निकाल देना चाहिए, यही इनकी सजा है। एक अन्य ने लिखा कि ऐसा लग रहा है कि शर्म को बेचकर पी गए हैं, इतनी महिलाएं बैठीं हैं, उनका भी सम्मान नहीं कर रहे। एक अन्य ने लिखा कि ऐसे लोगों को उठाकर जेल में डाल देना चाहिए, क्यों इस इंसान को नहीं पता कि अपरिचित महिलाओं के सामने किस तरह पेश आते हैं?

Show More

Related Articles

Back to top button