Uncategorized

Illicit Relations Result: 3 बच्चों को नहर में फैंका; फिर यार के साथ खुद को तार से बांधा और कूद गई, सभी 5 लाशें बरामद

बनासकांठा. गुजरात के बनासकांठा से गैरसामाजिक तालुकात का एक बड़ा ही दर्दनाक वाकया सामने आया है। एक औरत ने पहले अपने 3 बच्चों को एक-एक करके नहर में फैंका और फिर खुद को भी अपने यार के साथ बांधकर कूद गई। यह सिर्फ और सिर्फ शारीरिक भूख ही थी कि अपने ब्याहे खसम से उसका काम नहीं चला और गलत रिश्ते का भेद खुलने के बाद खसम से बोलना तक भी बंद कर दिया था। बहरहाल पुलिस लाशों को परिजनों को सौंपने के बाद मामले की आगे की जांच-पड़ताल में जुटी है।

वाकया जिले के गांव सणधर का है। मिली जानकारी के अनुसार देथली गांव में रहने वाली महिला के पड़ोसी देवाजी रमेश ठाकोर के साथ गैरसामाजिक ताल्लुक थे। कुछ वक्त पहले ही इसके पति को इन संबंधों के बारे में पता चला तो उसने दोनों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी। मामला खुल जाने के बाद पति-पत्नी के बीच कई दिन से से बोलचाल तक भी बंद हो गई थी।

इसी बीच बीते बुधवार को उसने अपने तीन बच्चों का कत्ल करके बाद में अपने यार के साथ खुदकुशी कर ली। पड़ोस के गांव सणधर के लोगों ने बताया कि शाम को महिला और उसके यार को कैनाल में कूदते हुए देखा था। इसके बाद पुलिस और रैस्क्यू टीम को सूचना दी गई तो करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद तीनों बच्चों के शव निकाल लिए गए थे। महिला और उसके यार की लाशें अगली सुबह करीब 3 किलोमीटर दूर मिली। दोनों ने अपने शरीर एक-दूसरे के साथ लोहे के तार से बांध रखे थे। थारद पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Show More

Related Articles

Back to top button