हरिभूमि

हरियाणवी गायक मासूम शर्मा समेत तीन के खिलाफ FIR दर्ज; लगी छेड़खानी की धारा

जींद. हरियाणा की जींद जिले की पुलिस ने हरियाणवी गायक मासूम शर्मा और उसके दो भाइयों के खिलाफ गंभीर आरोपों में केस दर्ज किया है। मासूम और उसके भाइयों पर एक महिला के साथ छेड़खानी की। इसके अलावा आरोप यह भी है कि इन तीनों भाइयों और इनके माता-पिता ने 20 से ज्यादा अन्य लोगों केे साथ मिलकर मारपीट भी की। हालांकि कलाकार मासूम की मां ने भी स्टूडियो में घुसकर हमलेे के आरोप में दूसरे पक्ष के तीन लोगों पर केस दर्ज कराया है। बहरहाल, पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।

मामला जिले के जुलाना पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में पड़ते एक गांव का है। थाना इंचार्ज समरजीत सिंह ने बताया कि इलाके की एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में मासूम शर्मा, उसके भाइयों विकास और दीपक ने उसके छेड़खानी की है। साथ ही मारपीट का भी आरोप महिला ने लगाया है। उसने बताया कि मासूम शर्मा, उसके भाइयों विकास, दीपक, पिता बालकराम, मां शुकंतला ने हरिओम और प्रवीन के अलावा 20 अन्य लोगों के साथ आकर उसके साथ मारपीट की है।

इसी के साथ पुलिस अधिकारी ने बताया कि गायक मासूम शर्मा की मां शकुंतला ने भी दूसरे पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ मासूम के म्यूजिक स्टूडियो में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट करने के संबंध में शिकायत दी है। शुकंतला ने पुलिस को बताया कि गांव के पूनम, शाबो और प्रवीन उनके (बेटे मासूम के) स्टूडियो रांझा में घुस गए। इन लोगों ने आते ही तोड़फोड़ शुरू कर दी और विरोध करने पर उनके साथ मारपीट पर उतर आए। अब पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज किया है।

दोनों पक्षों पर केस दर्ज करके जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अफसर ने बताया कि छेड़खानी का आरोप लगाने वाली महिला की शिकायत पर पुलिस ने मासूम शर्मा उसके भाइयों विकास और दीपक के खिलाफ तो मासूम की मां की शिकायत पर तो पूनम, शाबो और प्रवीन के खिलाफ केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी के साथ यहां इस मामले में एक बात यह भी उल्लेखनीय है कि मासूम शर्मा पर महिला पहले भी छेड़छाड का आरोप लगा चुकी है। हालांकि तब दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। मासूम शर्मा की भाभी अपनी शिकायत में इस बात का जिक्र कर चुकी है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Hacklinkholiganbet
holiganbet
holiganbet
Jojobet giriş
Jojobet giriş
Jojobet giriş
casibom giriş
casibom giriş
casibom giriş
xbet
xbet
xbet
marsbahis
tarafbet
marsbahis giriş
tarafbet giriş
extrabet
extrabet giriş
jojobetdeneme bonusu veren sitelereskişehir web sitesiseo fiyatlarıMedyumAntika alanlarproduction service video diyarbakır escort sonbahis trabzon escort imajbet imajbet giriş imajbet güncel giriş extrabet extrabet giriş extrabet güncel giriş imajbet imajbet giriş hatay escort slot siteleri deneme bonusu veren siteler İzmit Escort Gölcük Escort Değirmendere Escort İzmit Escort İzmir Eskort Bornova İzmir Buca Eskort bahiscasino bahiscasino giriş İzmir Balçova Urla Eskort