हिम चक्र

चंबा में Pt. JLN मैडिकल कॉलेज के भावी डॉक्टर्स ने चलाया सफाई अभियान

राजेन्द्र ठाकुर/चंबा

गांधी और शास्त्री जी की जयंती के उपलक्ष्य में आज देशभर के साथ हिमाचल प्रदेश के चंबा में भी सफाई अभियान चला। पंडित जवाहर लाल नेहरू मैडिकल कॉलेज चंबा के इस स्वच्छता अभियान में कॉलेज के एमबीबीएस 2019, 2020, 2021 और 2023 के छात्र-छात्राओं ने न सिर्फ पूरे कॉलेज कॉम्प्लैक्स के अंदर-बाहर, बल्कि भियोड़ आईटीआई गर्ल्स होस्टल के पास जाकर साफ-सफाई की। इस मौके पर कार्यकारी प्राचार्य डॉ. पंकज गुप्ता भी मौजूद रहे।

आम जन मानस से आह्वान भी किया गया

कार्यकारी प्राचार्य डॉ. पंकज गुप्ता ने कहा कि भारत सरकार के दिशा-निर्देशानुआर स्वच्छ भारत अभियान के तहत ये कार्य किया किया गया। स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत पूरे मैडिकल कॉलेज के परिसर की साफ-सफाई और कन्या छात्रावास की साफ-सफाई की गई। आम जन मानस से आह्वान भी किया गया कि वो अपने आसपास साफ-सफाई रखें, जिससे हम लोग गंदगी से बच सकें, क्योंकि इस गंदगी की वजह से हम लोग बीमार पड़ जाते हैं।

इस मौके पर डॉ. मणिक सहगल नोडल अधिकारी स्वच्छ भारत अभियान, डॉ. जावेद मुल्ला, डॉ. विनोद, सुप्रीडेंट ग्रेड एक रमेश शर्मा, एससीए अध्यक्ष डॉ. प्रतीक शर्मा के अलावा कॉलेज चम्बा के आउटसोर्स के कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Back to top button
Hacklink