धर्म चक्रभरत चक्रराजनीति

शब्द चक्र न्यूज के फिरोजपुर के पत्रकार साथी एवं समाजसेवी सोनू चोपड़ा की माता जी का निधन; कैंसर से पीड़ित थीं माता संयोगिता

  • रविवार दोपहर 12 बजे माता संयोगिता चोपड़ा का फिरोजपुर कैंट स्थित श्मशान घाट में होगा दाह संस्कार

  • भाजपा के जिला प्रधान अवतार सिंह जीरा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राणा गुरमीत सिंह सोढी और पूर्व सीपीएस सुखपाल सिंह नन्नू समेत अनेक लोगों ने की शोक संवेदना व्यक्त

फिरोजपुर. पंजाब के सरहदी शहर फिरोजपुर में शनिवार को इलाके के जाने-माने समाजसेवी सोनू चोपड़ा की माता जी का निधन हो गया। वह शब्द चक्र न्यूज के संवाद सहयोगी भी हैं। सोनू चोपड़ा की माता संयोगिता पत्नी गुरबचन चोपड़ा पिछले काफी समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रही थीं। शनिवार शाम करीब 4 बजे उन्होंने अस्पताल में ही अंतिम सांस ली। उनके निधन पर इलाके के पत्रकार साथियों, भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रधान अवतार सिंह जीरा, पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राणा गुरमीत सिंह सोढी और पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सुखपाल सिंह नन्नू के अलावा विभिन्न सामाजिक-राजनैतिक और धार्मिक हस्तियों ने शोक संवेदनाएं प्रकट की हैं।

बता दें कि फिरोजपुर की बस्ती टैंकां वाली की गली नंबर 7 में रहने वाले सोहन सिंह चोपड़ा उर्फ सोनू चोपड़ा का परिवार लंबे समय से समाजसेवा के कार्य से जुड़ा है। उनके पिता गुरबचन सिंह चोपड़ा पहले रेलवे में जेई के पद पर थे। कुछ वक्त पहले उनका निधन हो चुका है। ताऊ वेद प्रकाश चोपड़ा (स्वर्गीय) भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे हैं। फिलहाल उनके बड़े बेटे खेम सिंह चोपड़ा रेल कोच फैक्ट्री में एक अधिकारी हैं, वहीं छोटे अमित चोपड़ा और मोहित चोपड़ा भाजपा के युवा नेताओं की भूमिका में रहते हुए समाजसेवी कार्यों में सक्रिय हैं। सोनू चोपड़ा भी एक ओर इलाके के प्रमुख समाजसेवियों में से एक हैं, वहीं वह पत्रकारिता से क्षेत्र से भी जुड़े हुए हैं। इन दिनों वह शब्द चक्र न्यूज के साथ सक्रिय कार्यरत हैं।

पत्रकार एवं समाजसेवी सोहन सिंह चोपड़ा की माता संयोगिता चोपड़ा पिछले काफी समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रही थी। इन दिनों वह अस्पताल में वैंटिलेटर पर थीं। शनिवार शाम करीब 4 बजे उनका देहांत हो गया। समाजेसवी सोनू चोपड़ा की माता जी के निधन की खबर मिलते ही इलाके के मीडियाकर्मियों, समाजसेवियों और राजनेताओं में शोक की लहर दौड़ गई। रविवार दोपहर 12 बजे माता संयोगिता चोपड़ा का फिरोजपुर कैंट स्थित श्मशान घाट में दाह संस्कार होगा। इससे पहले शनिवार को देर शाम तक अनेक लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही परमपिता परमात्मा से दुख की इस घड़ी में चोपड़ा परिवार को बल प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Hacklinkholiganbet
holiganbet
holiganbet
Jojobet giriş
Jojobet giriş
Jojobet giriş
casibom giriş
casibom giriş
casibom giriş
xbet
xbet
xbet
marsbahis
tarafbet
marsbahis giriş
tarafbet giriş
extrabet giriş
extrabet giriş
jojobetescort esenyurtbahçeşehir escortfethiye escantalya escorteskişehir web sitesiseo fiyatlarıAntika alanlarAntika alanlarAntika alanlarAntika alanlarAntika Eşya alanlarAntika Eşya alanlarantikaweb sitesi yapımıAntika mobilya alanlarAntika mobilya alanlardijital danışmanlıkantika alımıgoogle ads çalışmasıEskişehir Web Tasarımistanbul izmir ambaristanbul evden eve nakliyatankara kilit taşı ustasıistanbul balıkesir ambarankara kilit taşı döşemeankara kilit taşı döşemeankara kilit taşı ustasıistanbul kazı ve harfiyat