Himachal Pradesh

सैलरी के लिए बिजली कर्मचारियों ने सरकार को दी कड़े संघर्ष की चेतावनी

राजेन्द्र ठाकुर/चम्बा

हिमाचल प्रदेश में बिजली कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन गुरुवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। इसी बीच चंबा जिला मुख्यालय स्थित बिजली बोर्ड के कर्मचारियों ने प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार को आगाह किया है कि एक दिन में कर्मचारियों की सैलरी और रिटायर्ड कर्मचारियाें की पेंशन उनके खाते में नहीं डाला तो समस्त कर्मचारी इससे भी कहीं ज्यादा कड़ा कदम उठाने पर मजबूर हो जाएंगे।

आज के प्रदर्शन में शामिल कर्मचारियों का नेतृत्व कर रहे यूनियन के इन कर्मचारियों का कहना है कि महीने की चार तारीख हो चुकी है और अभी तक प्रदेश सरकार और विद्युत बोर्ड मैनेजमेंट ने उनकी न तो मंथली सैलेरी डाली है और न ही सेवानिवृत हो चुके कर्मचारियों की पेंशन। प्रदेश में इस वक्त जो सरकार है, वह केवल इन्हीं कर्मचारियों की बदौलत ही आई है और अब यही कर्मचारियों को तंग करने में जुटी हुई है।

नाराज कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि अगर शुक्रवार (5 जनवरी) सुबह 10 बजे तक उनका मानदेय उनके खाते में नहीं आता है तो सबसे पहले तो समूचे प्रदेश में विद्युत बोर्ड मैनेजमेंट का जनाजा निकला जाएगा। इसके बाद हर जिले में विद्युत बोर्ड MD का पुतला फूका जाएगा और अगर इस बीच कोई ऐसी-वैसी घटना होती है तो इसकी सारी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी।

Show More

Related Articles

Back to top button

poodleköpek ilanları