ReligionWorld

एक ऐसा देश, जहां हर साल 20 हजार लोग अपनाते हैं इस्लाम, ये दिलचस्प वजह

क्या आप जानते हैं कि महान मुक्केबाज मुहम्मद अली, मुक्केबाज माइक टायसन, पूर्व बास्केटबॉल खिलाड़ी करीम अब्दुल-जब्बार और रैपर मुत्ताह बेल में क्या समानता है? ये सभी प्रसिद्ध अमेरिकी हैं और अपने करियर के शीर्ष पर पहुंचने के बाद उन्होंने इस्लाम धर्म अपना लिया। हालांकि सटीक आंकड़े प्राप्त करना मुश्किल है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना ​​है कि हर साल लगभग 20,000 अमेरिकी इस्लाम अपनाते हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, अनुमानतः 25% अमेरिकी मुसलमान धर्मांतरित हैं। यानी पहले वो किसी और धर्म को मानते थे और प्रभावित होकर उन्होंने इस्लाम धर्म अपना लिया.

अगर दिवंगत बॉक्सर मोहम्मद अली की बात करें तो उन्होंने साल 1964 में इस्लाम धर्म अपना लिया था। मुस्लिम शुरू से ही अमेरिका का हिस्सा रहे हैं। फिर भी संयुक्त राज्य अमेरिका में मुसलमानों के इतिहास से बहुत कम लोग परिचित हैं। अमेरिका में गुलाम बनाए गए सभी अफ्रीकियों में से एक चौथाई मुसलमान थे।

माइक टायसन को भी जेल हुई

इसी तरह जब एक और अमेरिकी बॉक्सर माइक टायसन एक मामले में जेल गए तो उन्हें भी इस्लाम में वो खासियत मिल गई जिसकी उन्हें तलाश थी. जिंदगी के बुरे दौर से गुजर रहे टायसन 1990 में मुस्लिम बन गए। गिनीज बुक के मुताबिक, 1990 से 2000 के बीच दुनिया भर में ईसाई धर्म अपनाने से करीब 12.5 मिलियन (125 करोड़) ज्यादा लोगों ने इस्लाम अपनाया।

ऐसा नहीं है कि केवल अमेरिका के खिलाड़ी ही इस्लाम अपनाने में आगे थे. रैपर मुत्ताह बेल ने 2001 में इस्लाम अपना लिया। 1800 के दशक के अंत में, सीरिया और लेबनान के मुसलमान ओहियो, मिशिगन, आयोवा और डकोटा में बस गए। 1950 और 1960 के दशक में, अमेरिकी आव्रजन कानून में बदलाव से मध्य पूर्व, अफ्रीका, एशिया और यहां तक ​​कि लैटिन अमेरिका से मुसलमानों की एक नई लहर आई।

करीम अब्दुल्ला जब्बार ने भी धर्म परिवर्तन किया

पूर्व बास्केटबॉल खिलाड़ी करीम अब्दुल्ला जब्बार ने भी 1971 में इस्लाम धर्म अपना लिया था। लेकिन इस्लाम अपनाने वालों का एक और पहलू भी है। अमेरिका में इस्लाम अपनाने वाले लोगों की संख्या, धर्म छोड़ने वाले अमेरिकी मुसलमानों की संख्या के लगभग बराबर है। अन्य धर्मों के विपरीत, इस्लाम छोड़ने वाले लोगों की संख्या धर्म परिवर्तन करने वाले लोगों की संख्या से अधिक है।

एकॉन ने भी इस्लाम अपना लिया

सेनेगल-अमेरिकी गायक और संगीतकार एकॉन ने भी इस्लाम अपना लिया है। वह हज करने के लिए मक्का भी गए हैं. गिनीज के अनुसार, 1990 से 2000 के बीच दुनिया भर में ईसाई धर्म अपनाने की तुलना में लगभग 12.5 मिलियन अधिक लोगों ने इस्लाम अपनाया। इसके बावजूद, इस्लाम वैश्विक स्तर पर दूसरा सबसे बड़ा धर्मांतरित होने वाला धर्म बना हुआ है।

Show More

Related Articles

Back to top button