Uncategorized

सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में दिन निकलने से पहले लटकी मिली Loving Couple की लाशें; दोनों नाबालिग

चंडीगढ़. सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में रविवार को दिन निकलने से पहले ही उस वक्त सनसनी फैल गई, जब यहां एक सार्वजनिक जगह (Public Place) पर दो लाशें फंदे पर लटकी मिली। माना जा रहा है कि नाबालिग लड़का और लड़की एक-दूसरे से प्यार करते थे और घर वालों को यह मंजूर नहीं था। आखिर साथ जी नहीं सके तो दोनों ने साथ मरने की ठान ली। दोनों लाशों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाने और उनके परिजनों को इस बारे में सूचित करने के बाद पुलिस ने आगे की छानबीन शुरू कर दी।

घटना सैक्टर 33 में स्थित टैरेस गार्डन की है। मिली जानकारी के मुताबिक सुबह 4 बजकर 28 मिनट पर पुलिस को यहां एक हट के एंगल के साथ कपड़ा बांधकर एक लड़के और लड़की के फंदे से लटके होने की सूचना मिली। जानकारी पाकर पीसीआर टीम और संबंधित थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। दोनों को नीचे उतारकर सैक्टर-32 के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक शुरुआती जांच में सामने आया है कि सैक्टर 45 में आते बुड़ैल एरिया का रहने वाला 17 साल का एक लड़का सैक्टर 34 में अपनी बहन के पास रह रही एक लड़की से प्यार करता था। दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे। इसी के चलते लड़का इस लड़की पहले भी दो बार घर से जा चुका था। बीते कुछ समय मोहाली में भी किराये पर कमरा लेकर रहने लेने लगे थे, मगर मकान मालिक ने इनसे कमरा खाली करवा लिया था। आखिर दोनों ने आत्महत्या कर ली। अब सैक्टर-34 थाने की पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई की है। इनके परिजनों को सूचित करने के साथ लाशों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। आगे की कार्रवाई पोटस्मॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी।

Show More

Related Articles

Back to top button
Hacklinkholiganbet
holiganbet
holiganbet
Jojobet giriş
Jojobet giriş
Jojobet giriş
casibom giriş
casibom giriş
casibom giriş
xbet
xbet
xbet
marsbahis
tarafbet
marsbahis giriş
tarafbet giriş
extrabet
extrabet giriş
didim escort
deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu veren siteler
https://www.oceancityboardwalkhotels.com/
https://guvenilir-secilmis-liste.com/
adana escort
Betpas
Vaycasino Güncel Giriş
Vaycasino
Tarafbet güncel giriş
Tarafbet
Marsbahis
Marsbahis güncel giriş