भरत चक्रराजनीतिहिम चक्र

चंबा-भरमौर हाईवे पर लैंड स्लाइड के बाद विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने जाने हालात; कहा-प्रॉपर सिस्टम बनाकर मदद करेगी सरकार

चंबा (राजेन्द्र ठाकुर). हिमाचल प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बीते दिन चक्की-चंबा भरमौर नैशनल हाईवे के तहत चंबा से भरमौर मार्ग पर भारी भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हुए विभिन्न हिस्सों का जायजा लिया। इस दौरान विधायक भरमौर डॉ. जनक राज, उपायुक्त अपूर्व देवगन भी उपस्थित रहे। पठानिया ने राष्ट्रीय जल विद्युत निगम की विद्युत परियोजना चमेरा द्वितीय के बांध परिसर बग्गा के साथ और लोथल गांव के पास उच्च मार्ग के भारी भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हिस्से के स्थाई समाधान को लेकर राष्ट्रीय जल विद्युत निगम एवं लोक निर्माण विभाग की उच्च मार्ग इकाई के अधिकारियों को आरसीसी तकनीक के आधार पर सड़क निर्माण के आदेश दिए।

मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने भारी बारिश और बादल फटने की घटनाओं से ज़िले में विभिन्न विभागीय परिसंपत्तियों एवं परियोजनाओं के अंतर्गत सड़क सुविधा, विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति की पुनर बहाली को लेकर जिला प्रशासन के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारी बारिश एवं बादल फटने की घटनाओं से संपूर्ण प्रदेश में सरकारी और गैर सरकारी अवसंरचनाओं को काफी क्षति पहुंची है। इस प्राकृतिक आपदा से पूरे प्रदेश में अब तक 4 हजार करोड़ से ज्यादा का प्रारंभिक तौर पर नुकसान का आकलन किया गया है। एक अनुमान के मुताबिक यह नुकसान 8 हजार रुपयों से ज्यादा है। प्रदेश सरकार एक उचित व्यवस्था बनाकर प्रभावित लोगों की हर संभव सहायता करेगी।

पठानिया ने इस दौरान उपायुक्त को ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में सभी आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने को भी कहा। चंबा से लेकर भरमौर तक विभिन्न स्थानों पर लोगों ने प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान को लेकर अपने मांग पत्र एवं शिकायतें सौंप कर शीघ्र समाधान का आग्रह किया।

इस दौरान जिला परिषद सदस्य व निदेशक हिमाचल प्रदेश स्टेट कोऑपरेटिव बैंक ललित ठाकुर,जिला परिषद सदस्य अनिल शर्मा, हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के निदेशक सुरजीत भरमौरी, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर नरेंद्र कुमार चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान, एसडीएम चंबा अरुण शर्मा, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग दिवाकर पठानिया, जल शक्ति राजेश मोगरा, विद्युत राजीव ठाकुर, अधिशासी अभियंता एनएच संजीव महाजन, एनएचपीसी से प्रबंधक उमेश नंद, दिनेश त्यागी, अनिल कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Back to top button
Hacklinkholiganbet
holiganbet
holiganbet
Jojobet giriş
Jojobet giriş
Jojobet giriş
casibom giriş
casibom giriş
casibom giriş
xbet
xbet
xbet
marsbahis
tarafbet
marsbahis giriş
tarafbet giriş
extrabet
extrabet giriş
didim escort
deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu veren siteler
https://www.oceancityboardwalkhotels.com/
https://guvenilir-secilmis-liste.com/
adana escort
Betpas
Vaycasino Güncel Giriş
Vaycasino
Tarafbet güncel giriş
Tarafbet
Marsbahis
Marsbahis güncel giriş