धर्म चक्रहिम चक्र

Manimahesh Yatra : यात्रा मार्ग पर खुद निकले DC मुकेश रेपसवाल; जाना हड़सर से दुनाली पुल तक का हाल, PWD को दिए तुरंत ठीक करने के निर्देश

राजेन्द्र ठाकुर/चंबा

उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने मणिमहेश यात्रा (Manimahesh Yatra) मार्ग पर हड़सर से दुनाली पुल तक यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया तथा हाल ही में वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त हुए मार्ग को तुरंत मुरम्मत करने वारे लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने दुनाली में अतिरिक्त वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर निर्मित लकड़ी के पुल को अधिक मजबूत व सुरक्षित बनाने तथा गुई नाला से लेकर डिबरी – तोष का गोठ दुनाली पुल तक के रास्ते में बारिश के कारण क्षतिग्रस्त विभिन्न स्थानों को शीघ्र ठीक करने वारे भी लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए।

उपायुक्त ने कहा कि पिछले तीन दिनों से इस क्षेत्र में निरंतर बारिश हो रही है जिस कारण हड़सर से मणिमहेश पैदल यात्रा मार्ग पर कुछ एक स्थानों पर रास्ते हल्के क्षतिग्रस्त हुए हैं तथा कई स्थानों पर रास्तों में फिसलन उत्पन्न हो गई है। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग पर इन क्षतिग्रस्त स्थानों को जल्द लोक निर्माण विभाग के ठीक करवा कर सुरक्षित व मजबूत बनाया जाएगा ताकि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी किस्म की कठिनाई का सामना न करना पड़े। मुकेश रेपसवाल ने कहा कि मणिमहेश यात्रा में हड़सर से मणिमहेश तक लगभग 13 किलोमीटर का पैदल ट्रैक एक कठिन तथा उच्च पर्वतीय क्षेत्र है जहां पर कई बार अचानक मौसम खराब हो जाता है। उन्होंने यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि वह इस दुर्गम यात्रा मार्ग में सफर के दौरान पूर्णतया सावधानी बरतें तथा यात्रा के लिए गर्म कपड़े, लाठी टॉर्च व अन्य न्यूनतम आवश्यक वस्तुएं अपने साथ रखें।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमार कुलबीर सिंह राणा कमांडेंट होमगार्ड विनोद धीमान के अलावा लोक निर्माण विभाग के एसडीओ विशाल चौधरी तथा जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता महेश्वर सिंह भी मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Back to top button
Hacklinkholiganbet
holiganbet
holiganbet
Jojobet giriş
Jojobet giriş
Jojobet giriş
casibom giriş
casibom giriş
casibom giriş
xbet
xbet
xbet
marsbahis
tarafbet
marsbahis giriş
tarafbet giriş
extrabet
extrabet giriş
deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu veren siteler
https://www.oceancityboardwalkhotels.com/
https://guvenilir-secilmis-liste.com/
adana escort
Betpas
Vaycasino Güncel Giriş
Vaycasino
Tarafbet güncel giriş
Tarafbet
Marsbahis
Marsbahis güncel giriş